फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fight between sister-in-law and brother-in-law, allegation of burning boiling pulses by throwing them

Gorakhpur News: ननद-भौजाई का झगड़ा, खौलती दाल फेंककर जलाने का आरोप

Fri, 11 Oct 2024 05:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fight between sister-in-law and brother-in-law, allegation of burning boiling pulses by throwing them
सरदार नगर। चौरीचौरा के डुमरी खास स्थित नहर काॅलोनी के पास बृहस्पतिवार सुबह ननद-भाभी में विवाद हो गया। मामले में खुशबू गुप्ता (20) ने अपनी भाभी गिरजा देवी के भाई रिशू गुप्ता पर विवाद के दौरान खौलती दाल फेंककर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नहर काॅलोनी निवासी बैजनाथ गुप्ता की बेटी खुशबू ने बताया कि सुबह आठ बजे खाना बनाने को लेकर भाभी से विवाद हो गया। भाभी मारने-पीटने लगीं तो मां देवंती देवी छुड़ाने आईं, इस उन्हें भी मारा-पीटा। आरोप है कि भाभी ने अपने मायके कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली में अपनी मां को फोन कर सूचना दी। कुछ ही देर में भाभी की मां अपने बेटे के साथ घर आ आईं। आते ही मुझे और मेरी मां को पीटने लगे। आरोप है कि इस दौरान भाभी का भाई गैस चूल्हे पर पक रही खौलती दाल उड़ेल दिया। इससे उसका हाथ और अन्य अंग जल गए।
विज्ञापन

शोर सुनकर स्थानीय लोग आ गए, तब भाभी का भाई खुद को एक कमरे में बंदकर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने कमरे से युवक को बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया। घायल खुशबू को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी चौरीचौरा भिजवाया। वहीं घायल की भाभी ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि सरसों का तेल लाने को लेकर मुझे मारा-पीटा गया। खुशबू ने खौलती दाल मेरे भाई पर फेंकने चाहा तो वह उसके ही ऊपर गिर गया। मेरी मां का सिर फोड़ दिया। मामले में पुलिस ने महिला की मां मुनीता का चालान शांतिभंग की धारा में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed