फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fierce fight between women from two parties, 11 injured, condition of two critical

Gorakhpur News: दो पक्ष की महिलाओं में जबरदस्त मारपीट, 11 घायल, दो की हालत गंभीर

Sat, 22 Feb 2025 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fierce fight between women from two parties, 11 injured, condition of two critical
गगहा इलाके का मामला, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

रास्ते के विवाद को लेकर इंटरलाकिंग की ईंट उखाड़ने पर हुई मारपीट
गगहा। घेवरपार गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं में हुई जबरदस्त मारपीट में कुल 11 महिलाएं घायल हो गईं। इसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

हालांकि रास्ते के विवाद को हल कराने के उद्देश्य से ग्राम प्रधान ने साधुशरण यादव के घर से त्रिलोकी हरिजन के घर तक इंटर लाकिंग करवाकर दिया, लेकिन एक पक्ष रास्ते इंटरलाकिंग से खुन्नस खाए हुए था। बृहस्पतिवार की रात करीब 09 बजे सरोज देवी, किसन, कौशल व रानी इंटर लाकिंग सड़क की ईंट उखाड़ने लगीं। दूसरे पक्ष की अर्चना देवी व इंद्रावती देवी ने ईंट उखाड़ने से मना किया। मना करते ही चारों महिलाओं ने ईंट पत्थर से हमला बोल दिया। शोर सुनकर खुशी, अंशिका, रिया, दिशा और भानमती भी पहुंची तो देखा कि उनके घर की दोनों महिलाओं को चार महिलाएं बुरी तरह से पीट रहीं थीं। फिर पांचों महिलाएं मिलकर ईंट-पत्थर लेकर चारों महिलाओं पर टूट पड़ीं। मारपीट में दोनों पक्ष की महिलाएं लहूलुहान हो गईं। इसमें एक पक्ष से सात तो दूसरे पक्ष से चार महिलाएं घायल हो गईं हैं। एक पक्ष की इंद्रावती व खुशी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने गगहा थाने में तहरीर दे दी है। गगहा पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed