फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Festival is near...GRP and civil police will work together to deal with poisoners and robbers.

Gorakhpur News: त्योहार नजदीक...जहरखुरानों और लुटेरों से मिलकर निपटेगी जीआरपी और सिविल पुलिस

Thu, 26 Sep 2024 06:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Festival is near...GRP and civil police will work together to deal with poisoners and robbers.
गोरखपुर। आने वाले त्योहारों दशहरा, दिवाली और छठ को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। जीआरपी, आरपीएफ सिविल पुलिस के साथ मिलकर जहरखुरानों और लुटेरों से निपटने के लिए रणनीति तैयार कर रही है। रेलवे स्टेशन पर फालतू घूमने फिरने वालों पर जीआरपी की विशेष नजर रहेगी। वहीं रेलवे स्टेशन के बाहर सिविल पुलिस का सख्त पहरा रहेगा।
विज्ञापन


आम दिनों में रेलवे स्टेशन पर 95 हजार यात्री आते हैं। वहीं दशहरा, दिवाली और छठ में यात्रियों की संख्या बढ़कर डेढ लाख पहुंच जाती है। इसको देखते हुए रेलवे स्टेशन परिसर के अंदर जीआरपी, आरपीएफ और बाहर सिविल पुलिस का सक्रिय रहेगी। बाहर टैक्सी से लेकर खाने-पीने के ठेले व दुकानों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। इसके लिए रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे दुरूस्त कराए जा रहे हैं। जल्द ही रेलवे पुलिस और सिविल पुलिस की बैठक भी होनी है।
विज्ञापन


स्टेशन से चलने वाली टैक्सी की सूची हो रही तैयार
पुरानी घटनाओं पर नजर डालें तो टैक्सी में बैठाकर यात्रियों के साथ जहरखुरानी या टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। इसलिए इस बार पहले ही स्टेशन के अंदर और बाहर चलने वाले टैक्सी और अन्य वाहनों की सूची पुलिस तैयार कर रही है। इनके अलावा आने वाले वाहनों पर पुलिस की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशाने पर रहते हैं नेपाल और बिहार के यात्री
दशहरा, दिवाली और छठ ऐसा त्योहार है, जिसमे सबसे अधिक यात्री देश-विदेश से कमाकर वापस घर आते हैं। इसमे नेपाल और बिहार के यात्रियों की भी अधिक संख्या होती है। इसी समय का फायदा उठाने के लिए जहरखुरान और टप्पेबाज रेलवे स्टेशन के आस-पास सक्रिय हो जाते हैं। इनके निशाने पर नेपाल और बिहार के यात्री होते हैं। जिन्हें आसानी वे अपने जाल में फंसा लेते हैं।

एक और नौ पर आएंगी स्पेशल ट्रेन
एसपी रेलवे संदीप कुमार मीना ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर तीन फुट ओवर ब्रिज हैं। त्योहार में इसपर चहलकदमी बढ़ जाएगी। वहां भीड़ न रूके इसके लिए वहां जीआरपी तैनात रहेगी। साथ ही प्रयास रहेगा कि त्योहार स्पेशल ट्रेन एक और नौ नंबर प्लेटफार्म पर ही रोकी जाएं। दोनों ही प्लेटफार्म से बाहर जाने का रास्ते निकलता है। इससे ब्रिज पर भीड़ का दबाव कम होगा और यात्री प्लेटफार्म से ही बाहर की ओर निकल जाएंगे।
-------------
वर्जन-
त्योहार में जहरखुरान, लूट और चोरी करने वाले गैंग चिह्नित किए जा रहे हैं। संदिग्धाें की तलाश के लिए रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण किया जाएगा। बिना टिकट फालतू घूमने वालों से सख्ती से पूछताछ होगी।

संदीप कुमार मीना, एसपी रेलवे

जहरखुरान और टप्पेबाज त्योहार में सक्रिय न होने पाएं, इससे पहले ही उन्हें चिह्नित करने का काम चल रहा है। इसको लेकर जीआरपी, आरपीएफ के साथ बैठक होनी है। इसमें अगामी त्योहार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा होनी है।
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed