फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Father took one lakh and mortgaged the field, son plowed the crop with a tractor

Gorakhpur News: पिता ने एक लाख लेकर गिरवी पर रखा खेत, बेटे ने ट्रैक्टर से फसल को जोता

Mon, 28 Oct 2024 03:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Father took one lakh and mortgaged the field, son plowed the crop with a tractor
गुलरिहा। इलाके के एक गांव में पिता ने दो महिलाओं से एक लाख रुपये लेकर खेत को गिरवी पर रख दिया था। दोनों महिलाओं ने धान की फसल काटकर खेत में सूखने के लिए छोड़ा था। खेत मालिक का पुत्र शनिवार को फसल समेत पूरे खेत को ट्रैक्टर से जोत दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जंगल डुमरी नंबर के चिरकुट टोला निवासी पीड़िता गेना देवी व अंजनी देवी निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दोनों ने एक लाख रुपये देकर जितई पुत्र बल्ली का खेत रेहन के तौर पर लिया है। उन्होंने खेत में धान की फसल काटकर सूखने के लिए छोड़ा था। खेत मालिक जितई का पुत्र रामखेलावन अपने ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर धान की फसल को नष्ट कर दिया। पीड़ित महिलाएं जब खेत में रोकने पहुंचीं तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed