{"_id":"6625a944ddef81a3b6077dfc","slug":"gorakhpur-news-father-of-three-children-ran-away-with-teenage-girl-recovered-from-varanasi-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-534352-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तीन बच्चों का पिता किशोरी को लेकर भागा, वाराणसी से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तीन बच्चों का पिता किशोरी को लेकर भागा, वाराणसी से बरामद
Mon, 22 Apr 2024 05:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
खजनी (गोरखपुर)। क्षेत्र में किराये के कमरे में भाई के साथ रह रही किशोरी को तीन बच्चों का पिता बहला-फुसलाकर भगा ले गया। भाई समीप के एक कॉलेज में स्नातक का छात्र है और खुद परीक्षा देने के लिए कमरा किराये पर ले रखा था। भाई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से किशोरी को वाराणसी से बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार, किशोरी की मां की मौत हो चुकी है। पिता बच्चों को लेकर लुधियाना रहते हैं। पिता ने बेटे का खजनी क्षेत्र के एक कॉलेज में प्रवेश करा रखा है। कुछ दिन पहले युवक परीक्षा देने के लिए लुधियाना से छोटी बहन के साथ आया और किराये का कमरा लेकर दोनों रहने लगे। दो दिन पहले वह परीक्षा देकर कमरे पर पहुंचा तो बहन नहीं मिली। उसने हरनही चौकी पुलिस को सूचना दी।
पुलिस को सर्विलांस की मदद से एक संदिग्ध फोन नंबर मिला। उसका लोकेशन मुंबई जा रही ट्रेन में वाराणसी के समीप मिला। वाराणसी पुलिस की मदद से किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी ने बताया कि आरोपी से उसकी मुलाकात लुधियाना से आते समय ट्रेन में हुई थी। इसके बाद वह उससे मोबाइल फोन पर चोरी-छिपे बात करने लगी।