फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Family of retired lawmen trapped in trading trap, lost Rs 10.94 lakh

Gorakhpur News: ट्रेडिंग के जाल में फंसा सेवानिवृत कानूनगो का परिवार, 10.94 लाख रुपये गंवाए

Wed, 11 Dec 2024 02:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Dec 2024 02:16 PM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, Family of retired lawmen trapped in trading trap, lost Rs 10.94 lakh
साइबर क्राइम रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
 शाहपुर के बशारतपुर के रहने वाले सेवानिवृत कानूनगो रामफल यादव के परिवार के साथ छत्तीसगढ़ से एक महिला जालसाज ने कॉल कर ट्रेडिंग कर शेयर में अधिक मुनाफा कराने के नाम पर 10.94 लाख रुपए ऐंठ लिए। रामफल के बेटे जितेंद्र यादव की तहरीर पर छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के महोवा बाजार की नेहा शर्मा पर साइबर अपराध थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


काननूगो के बेटे जितेंद्र ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि नेहा शर्मा ने प्राॅफिट प्लस ऑफिस का रिलेशनशिप मैनेजर बनकर कॉल की। कहा प्रतिदिन एलगो ट्रेडिंग शेयर का क्रय-विक्रय करके 10 से 30 फीसदी तक फायदा दिया जाता है। नेहा ने मध्य प्रदेश के बैंक खाते में परिवार के पांच सदस्यों के खाते खुलवाए।
विज्ञापन


इसके बाद पांचों खाते में कुल 10.94 लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद ट्रेडिंग करके पहले धनराशि बढ़ाई गई। विड्राल करने का प्रयास किया तो रुपये नहीं मिले। शक होने पर लाइसेंस और डिमैट खाते की जांच कराई तो फर्जी मिली। जितेंद्र का आरोप है कि नेहा ने निजी वेबसाइट पर खाता खुलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें ग्राहक रुपये भेज सकता है लेकिन निकाल नहीं सकता है। पहले नेहा ने छोटी-छोटी रकम लगाने पर फायदा कराया। दिवाली में बोली कि पूरी रकम लगा दो, दोगुना हो जाएगा। दिवाली बाद रकम निकालने पर निरस्त कर दिया गया।


ठगी की प्रमुख घटनाएं
छह दिसंबर : सहजनवां के मनोज मिश्रा से 15.11 लाख रुपये की हुई जालसाजी।
अगस्त माह : एम्स के डॉक्टर से 26 लाख की जालसाजी।

अगस्त माह : बुटिक चलाने वाले के साथ आठ लाख की जालसाजी।
जुलाई माह : इंजीनियर से दो करोड़ की जालसाजी।

मई माह : गोला के ब्लॉक कर्मचारी से 32 लाख की जालसाजी।
मार्च माह : पीएनबी के बैंक मैनेजर से 70 लाख रुपये की जालसाजी।

वर्ष 2023 दिसंबर : सीमेंट की दुकान के कर्मचारी से 38 लाख की जालसाजी।
वर्ष 2023 दिसंबर : भलोटिया मार्केट के दुकानदार से नौ लाख की जालसाजी।

बरतें सावधानी
- सेबी की बेवसाइट पर फर्म के रजिस्ट्रेशन की जांच करें।
- अधिकृत फर्म से ही फिजिकली संपर्क करें।

- फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दिखने वाले विज्ञापन से बचें।
- अधिक रुपये की लालच में बिल्कुल भी न फंसे।

- डराने धमकाने पर भी चंगुल में न फंसे।
- जालसाजी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें, रुपये वापस मिलने की संभावना रहती है।

जिले में सबसे अधिक ट्रेडिंग शेयर के चक्कर में लोग फंसकर रुपये गंवा रहे हैं। इससे बचने के लिए खुद जागरूक होना होगा। कोई भी अधिक रुपये कमाने का लालच दे रहा है तो उससे सावधान हो जाएं। सोशल मीडिया के विज्ञापन पर कतई न विश्वास करें: सुधीर जायसवाल, एसपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed