फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Family of retired lawmen trapped in trading trap, lost Rs 10.94 lakh

Gorakhpur News: जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Wed, 11 Dec 2024 04:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Family of retired lawmen trapped in trading trap, lost Rs 10.94 lakh
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तत्परता और संदेवदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान कराया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।
विज्ञापन




सीएम योगी ने मंगलवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में आए 150 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि हर व्यक्ति को न्याय दिलाया जाएगा। सीएम ने अफसरों से कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी सहायता की जानी चाहिए।
विज्ञापन




उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को देकर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराई जाए।




मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री ने की गोसेवा



गोरखनाथ मंदिर में प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह सीएम योगी ने प्रातः काल गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधिस्थल पर जाकर मत्था टेका। इसके बाद वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर की गोशाला पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोवंश को दुलारकर उन्होंने अपने हाथों से गुड़ खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed