फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Family members created a ruckus over the death of the pregnant woman, operator taken into custody

Gorakhpur News: प्रसूता की मौत पर घरवालों ने किया हंगामा, हिरासत में संचालक

Sun, 25 May 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Family members created a ruckus over the death of the pregnant woman, operator taken into custody
महिला की मौत के बाद नवजात शिशु की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती
विज्ञापन

गगहा। इलाके के हाटा स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत हो गई। वहीं नवजात शिशु भी गंभीर अवस्था में आइसीयू में भर्ती है। प्रसूता की मौत पर आक्रोशित परिजन शनिवार देर रात तक जमकर हंगामा किया और अस्पताल में तोड़फोड़ कर संचालक की भी पिटाई कर दी। मौके पर पुलिस संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पूजा निषाद (30) गगहा इलाके के लखनापार गांव की रहने वाली थीं। उसके पति रूपेश निषाद ने बताया कि शनिवार सुबह पूजा को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसके बाद उसे हाटा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाए। जहां रात के समय ऑपरेशन के बाद लड़के का जन्म हुआ, लेकिन पूजा की स्थिति बिगड़ने लगी। उसे अधिक रक्तस्राव होने लगा। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। नवजात को आईसीयू में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मौत के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए संचालक को पीट दिया। करीब 9:30 बजे परिजन शव लेकर थाने पहुंचे, जहां पर संचालक भी घायल अवस्था में पहुंचा।
विज्ञापन

संचालक को देखकर फिर भड़क गए परिजन
जानकारी के मुताबिक, रात के समय थाने पर 50 की संख्या में परिजनों की तरफ से भीड़ एकत्रित हो गई थी। वहां संचालक भी घायल अवस्था में कुछ लोगों के साथ पहुंचा तो एक बार फिर हंगामा शुरू हो गया। संचालक को देख लोग मारने के लिए ललकारने लगे। हालांकि पुलिस ने तत्काल संचालक को हिरासत में लेकर थाने के अंदर भेज दिया। इसके बाहर बाहर हंगामा कर रही भीड़ को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद भी लोग समझने को तैयार नहीं थे। तब पुलिस ने थोड़ा सख्त रूप दिखाया तब वे शांत हुए। परिजनों का आरोप है कि पहले भी निजी अस्पताल में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। वहां पर बिना डिग्री वाले डॉक्टर भी इलाज करने आते हैं। एक बार सख्ती से अस्पताल की जांच होनी चाहिए। इसके बाद परिजन से बातचीत कर महिला का शव पुलिस ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घटना के बाद मृतिका के घर पर चीख पुकार मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले थाना प्रभारी
इस संबंध में गगहा थाना प्रभारी सुशील कुमार चौरसिया का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। आरोपी संचालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों ने तहरीर दी है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed