फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Family feud: Newly married woman committed suicide, woman tried to commit suicide

पारिवारिक कलह : नव विवाहिता ने दी जान, महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

Fri, 29 Aug 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Family feud: Newly married woman committed suicide, woman tried to commit suicide
जिले के गीडा व बेलघाट थानाक्षेत्राें में हुई घटनाएं, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पारिवारिक कलह के चलते नव विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं एक महिला ने खुद पर तारपीन का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। घटनाएं गीडा व बेलघाट थानाक्षेत्र में हुई हैं।
गीडा थाना के ग्राम पंचायत जगदीशपुर रानीपार निवासी शालिनी उर्फ शालू (24) ने बृहस्पतिवार को पति से विवाद के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। सहजनवां थाना क्षेत्र के घघसरा टोला कुटिया निवासी अर्जुन त्रिपाठी ने अपनी बेटी शालू की शादी दस माह पूर्व गीडा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रानीपार निवासी अवधेश पांडेय के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अक्सर शराब के नशे में शालू से मारपीट करता था। बुधवार रात को भी उसके पति ने मारपीट की। शालू की सूचना पर मौके पर पहुंची भड़सार चौकी की पुलिस अवधेश पांडेय को हिरासत में लेकर थाने चली गई। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे अवधेश की मां जब शालू को कमरे में देखने गई तो उसका शव पंखे में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। पड़ोसियों की सूचना पर फोर्स संग मौके पर पहुंचे प्रशिक्षु आईपीएस सीओ गीडा अरुण कुमार एस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ के अनुसार, पति को हिरासत में लिया गया है। मायके वालों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
विवाद के बाद नाराज होकर महिला ने उठाया आत्मघाती कदम
बेलघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर निवासी पूनम (24) ने बृहस्पतिवार सुबह खुद पर तारपीन का तेल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूनम के पति पिंटू माली के साथ-साथ गोलगप्पे का ठेला भी लगता है। आरोप है कि पिंटू शराब का लती है। जो अक्सर सारा रुपया शराब में खर्च कर देता है। इसके चलते अक्सर पत्नी से विवाद होता है। बृहस्पतिवार सुबह शराब को लेकर पिंटू का पत्नी से विवाद हो गया था। इससे क्षुब्ध होकर उसने खुद पर तारपीन का तेल डालकर आग लगा ली। पूनम की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस बेलघाट पुलिस पूनम सीएससी ले गई। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed