{"_id":"67b4e5680ecef18c3c0583d4","slug":"gorakhpur-news-fake-notes-gangsters-on-seven-including-two-great-grandsons-of-former-mla-of-varanasi-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-845046-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोट: वाराणसी की पूर्व विधायक के 2 प्रपौत्र संग 7 पर गैंगस्टर- एक गोरखपुर का-6 देवरिया के भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली नोट: वाराणसी की पूर्व विधायक के 2 प्रपौत्र संग 7 पर गैंगस्टर- एक गोरखपुर का-6 देवरिया के भी
Wed, 19 Feb 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
जाली नोट प्रकरण( सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
गगहा (गोरखपुर)। नकली नोट छापने के आरोप में वाराणसी के गंगापुर से पूर्व विधायक रहीं धनेश्वरी देवी के दो प्रपौत्र समेत गिरोह के सात गुर्गों पर मंगलवार को गगहा थाने में गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है। इस गिरोह में देवरिया के एक और गोरखपुर के छह गुर्गे शामिल हैं।
विज्ञापन
इस कार्रवाई के बाद आरोपियों की अवैध संपत्ति का ब्योरा भी पुलिस जुटाएगी, ताकि आगे चलकर जब्तीकरण की कार्रवाई हो सके। गगहा थाने में गैंग लीडर गगहा निवासी विक्रम जायसवाल, बड़हलगंज के बेदौली के चांद मोहम्मद, बांसगांव के धनौड़ा बुजुर्ग निवासी पूर्व विद्यायक के पौत्र स्व. राहुल राय उर्फ राहुल सिंह के बेटे अवनीश सिंह और अनुराग सिंह, गगहा महुराई जलपहिया के अनुराग यादव, बेलदार गांव के बृजेश गोस्वामी और देवरिया के गौरीबाजार थाना बर्दगोनिया सुदामा चौक निवासी जग्गा उर्फ जगरनाथ उर्फ जगन्नाथ राजभर पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गगहा पुलिस ने 23 अगस्त 2023 को गैंग लीडर विक्रम जायसवाल निवासी गड़ही थाना गगहा और पूर्व विधायक के पौत्र राहुल सिंह उर्फ राहुल राय के बेटे अवनीश सिंह, अनुराग सिंह निवासी धनौड़ा व साथी चांद मोहम्मद निवासी ग्राम बड़ी बैदौली थाना बड़हलगंज को बांसगांव के धनौड़ा गांव में नोट छापने वाले केमिकल और जाली नोट प्रिंटर मशीन समेत 90 हजार रुपये के नकली नोट के साथ गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल की तो गगहा के महुराई जलपहिया गांव निवासी अनुराग यादव, देवरिया के गौरी बाजार थाना अंतर्गत बर्दगोनिया निवासी जग्गा उर्फ जगन्नाथ राजभर, गगहा के बेलादार निवासी बृजेश गोस्वामी का नाम सामने आया था। आरोपी प्रिंटर मशीन से तैयार कर जाली (नकली) नोटों को बाजार में चलाते थे।
धंधे को चमकाने के लिए बनाए गए वीडियो से पकड़े गए थे आरोपी
जाली नोट से ठगी के धंधे को चमकाने के चक्कर में एक वीडियो बनाया गया था। इसमें केमिकल की मदद से काले रंग के कागज से नोट बनाए जाने की बात कही गई। उस वीडियो को चांद मोहम्मद ने बनाया था। यह खूब वायरल भी हुआ था।
यही वायरल वीडियो पुलिस के हाथ लगा, जिसके बाद पुलिस नकली नोट छापने वाले धंधेबाजों तक पहुंची थी। राहुल सिंह उर्फ राहुल राय, देवरिया में गिरोह चलाने वाले जग्गा उर्फ जगरनाथ के साथ मिलकर यह अवैध धंधा चलाता था।
जग्गा नकली नोट छापने में माहिर था। राहुल ने साथ रहकर पहले नकली नोट छापना सीखा। आरोप है कि जब गगहा इलाके में नौ अक्तूबर 2022 को जग्गा नकली नोट बनाने के मामले में पकड़ा गया, तो राहुल स्वतंत्र रूप से अवैध धंधा करने लगा। उसकी मौत के बाद दोनों बेटे भी इस धंधे में लिप्त थे, उन पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
नकली नोट छापने की आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। गंभीर अपराध से जुड़े अन्य मामलाें के आरोपियों पर भी आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी: जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी