फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Fake degree case: Alauddin of Kushinagar declared fugitive

फर्जी डिग्री प्रकरण: कुशीनगर का अलाउद्दीन भगोड़ा घोषित

Sat, 28 Sep 2024 04:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Fake degree case: Alauddin of Kushinagar declared fugitive
गोरखपुर। सिविल कोर्ट ने डॉक्टरों की डिग्री का फर्जी ढंग से इस्तेमाल करने के मामले में फरार चल रहे अलाउद्दीन को भगोड़ा घोषित करते हुए शुक्रवार को एनबीडब्ल्यू जारी कर दिया। अलाउद्दीन पर गुलरिहा थाने में मई माह में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। तभी से वह फरार चल रहा है। एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अब इनाम रखने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के तमकुहीराज निवासी अलाउद्दीन 19 सितंबर का सरेंडर करने वाला था, इसकी सूचना पुलिस को पहले ही लग गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार करने के लिए सिविल कोर्ट के चारों तरफ पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम तैनात हो गई। भनक लगते ही अलाउद्दीन ने सरेंडर करने का इरादा बदल दिया था। सोमवार को उसने एक और प्रार्थना पत्र देकर वायरल फीवर होने का हवाला देते हुए कोर्ट से सात दिन के अंदर सरेंडर करने की मोहलत मांगी थी।
विज्ञापन

प्रयागराज के राम पांडेय का पता नहीं लगा पाई पुलिस
फर्जी डिग्री मामले में अलाउद्दीन के साथ ही प्रयागराज के राम पांडेय पर भी गुलरिहा थाने में केस दर्ज है। गुलरिहा थाने की एक टीम उसे प्रयागराज ढूंढने गई थी, लेकिन उसका पता नहीं लगा पाई। उसकी तलाश के लिए पुलिस एक बार फिर प्रयागराज जाएगी। उसके घर का पता चलते ही पुलिस एनबीडब्ल्यू के लिए कोर्ट में अर्जी देगी। गुलरिहा के डॉ. राहुल नायक की डिग्री पर राम पांडेय प्रयागराज में डाग्यनोस्टिक सेंटर चला रहा था। एफआईआर लिखे जाने के बाद से ही वह फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलरिहा थाने में 17 मई को केस दर्ज हुआ था

गुलरिहा थाने में डॉ. राहुल नायक की तहरीर पर 17 मई को कुशीनगर के अलाउद्दीन और प्रयागराज के राम पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। इस केस में गुलरिहा पुलिस ने एक सितंबर को गाजीपुर के भुडकुड़ा थाना क्षेत्र के पदुमपुर मैगर राय निवासी बृजेश लाल, वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के दीनापुर चिरईगांव निवासी ओमप्रकाश गौतम और वाराणसी के चौबेपुर इलाके के बराई निवासी दीपक विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है।

वर्जन-
फर्जी डिग्री में फरार चल रहे अलाउद्दीन के मामले में कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू जारी कर दिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। बहुत जल्द उस पर इनाम घोषित किया जाएगा।
-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed