फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Expensive procession in daughter's wedding, no expenses for the house...six Kalyan Mandapam soon

Gorakhpur News: बिटिया की शादी में महंगे बरात घर का खर्च नहीं..जल्द छह कल्याण मंडपम

Tue, 26 Nov 2024 04:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Expensive procession in daughter's wedding, no expenses for the house...six Kalyan Mandapam soon
गोरखपुर। मुख्यमंत्री ने ऐसी व्यवस्था की है कि बिटिया की शादी के लिए अब महंगे बरात घरों का खर्च नहीं करना होगा, शहरवासियों के लिए नगर निगम जल्द ही छह और कल्याण मंडपम बनाने जा रहा है। जमीन चिह्नित करने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर शासन में भेजा जाएगा। इन कल्याण मंडपम के बन जाने से शहरवासियों को मांगलिक कार्याें में आसानी होगी।
विज्ञापन




सीएम योगी आदित्यनाथ ने जरूरतमंद परिवारों को वैवाहिक संस्कार, अन्य सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के लिए कल्याण मंडपम बनाने के निर्देश दिए थे। उसके बाद से ही नगर निगम ने खोराबार और सूर्यकुंड धाम नगर में कल्याण मंडपम का निर्माण शुरू कराया। नए साल से पहले मुख्यमंत्री कल्याण मंडपम की सौगात गोरखपुरवासियों को दे सकते हैं।
विज्ञापन




इन दोनों के अलावा वार्ड संख्या 22 जंगल तुलसीराम पश्चिमी बिछिया और वार्ड संख्या पांच बाबा गंभीरनाथ नगर मानबेला में कल्याण मंडपम बनाने की योजना प्रस्तावित है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने नगर आयुक्त के निर्देश पर वार्ड संख्या 80 राप्तीनगर के मौजा बशारतपुर, वार्ड संख्या नौ नकहा के मौजा जंगल नकहा नंबर दो, वार्ड संख्या 13 संझाई के मौजा जंगल बहादुर अली में जमीन देखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने वार्ड संख्या तीन रानीडीहा में कल्याण मंडपम के लिए जमीन चिह्नित कर जमीन तक जाने के रास्तों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए हैं। वार्ड संख्या 58 सूरजकुंडधाम नगर के निरंकारी भवन के निकट कल्याण मंडपम का निर्माण अंतिम दौर में है। खोराबार विद्युत सब स्टेशन के पास कल्याण मंडपम का निर्माण तकरीबन पूरा हो गया है। उम्मीद है कि दिसंबर माह में मुख्यमंत्री के हाथों इन दोनों कल्याण मंडपम का लोकार्पण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed