{"_id":"66591a48a9ec4fe4270bc286","slug":"gorakhpur-news-exam-results-of-50-thousand-students-may-be-withheld-in-gorakhpur-university-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-574211-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में 50 हजार विद्यार्थियों का रुक सकता है परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में 50 हजार विद्यार्थियों का रुक सकता है परीक्षा परिणाम
Fri, 31 May 2024 06:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 31 May 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों के करीब 50 हजार विद्यार्थियों का परीक्षाफल रुक सकता है। कारण है कि इन्होंने एकेडमिक बैंक और क्रेडिट (एबीसी) आईडी जमा नहीं की है। ऐसे विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय ने अंतिम मौका देते हुए 10 जून तक का समय दिया है। इसमें यदि इन्होंने एबीसी आईडी जमा नहीं की तो इनका रिजल्ट रोक दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के सभी विद्यार्थियों को एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) में पंजीकरण करना अनिवार्य है। साथ ही सभी विद्यार्थियों को एक स्वचालित स्थायी शैक्षणिक खाता रजिस्ट्री (एपीएएआर) आईडी भी प्राप्त करना है। अभी तक विश्वविद्यालय के लगभग 14 हजार से अधिक तथा संबद्ध महाविद्यालयों के दो लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। जबकि विश्वविद्यालय परिसर के 1033 और संबद्ध महाविद्यालय के 47,976 विद्यार्थियों ने एबीसी/एपीएएआर आईडी जमा नहीं की है।
इसके पहले विश्वविद्यालय ने एबीसी/एपीएएआर आईडी प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की थी लेकिन अभी भी करीब 50 हजार विद्यार्थियों ने ऐसा नहीं किया है। 10 जून तक एबीसी/एपीएएआर आईडी जमा न करने पर परीक्षाफल रुक जाएगा।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि एबीसी/एपीएएआर आईडी में पंजीकरण कराने के लिए विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय द्वारा एक यूट्यूब वीडियो तैयार किया गया है, जिसके अनुसार विद्यार्थी अपना एबीसी/एपीएएआर आईडी बना सकते हैं।