फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Ex-pradhan cheated of Rs 44 lakh in the name of getting land

Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर पूर्व प्रधान से 44 लाख की ठगी

Sat, 28 Sep 2024 04:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 28 Sep 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Ex-pradhan cheated of Rs 44 lakh in the name of getting land
भटहट। गुलरिहा के ग्राम पंचायत पिपरी के पूर्व प्रधान प्रमोद सिंह से 44 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जमीन दिलाने के नाम पर जालसाजों ने उनसे रुपये हड़प लिए। जमीन न मिलने पर पीड़ित ने रुपये मांगे तो धमकी मिलने लगी। शुक्रवार को पूर्व प्रधान की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया। एक जालसाज की कुछ दिन पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में प्रमोद ने बताया कि जमीन को लेकर परसौना निवासी आफताब और अकरम खान से उसकी मुलाकात हुई। दोनों ने जैनपुर में एक एकड़ जमीन दिखाई और कहा कि बेचने वाला उसके परिचय का है। सौदा तय होने पर महराजगंज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के रुदलापुर निवासी विजयी यादव के खाते में 17 जनवरी 2024 को पांच लाख रुपये और 19 जनवरी को पांच लाख रुपये और अकरम को पांच लाख और 12 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से दिया। इसके अलावा दो बार में और नौ लाख और आठ लाख रुपये दिए। इसके बाद आरोपियों ने रजिस्ट्री कार्यालय पर बुलाया, वहां पहुंचने के बाद शाम तक कोई नहीं पहुंचा। फोन करने पर बोले कि तबीयत खराब हो गई है, दूसरे दिन बैनामा होगा। इसी बीच अकरम और आफताब ने भटहट के जंगल जैनुल आबदीन निवासी महादेव के साथ मिलकर उस जमीन को संदीप यादव और राहुल यादव को बैनामा कर दिया। इसमें महादेव गुप्ता की कुछ दिन पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

-

बैंक मैनेजर से 1.32 लाख रुपये ठगी
गुलरिहा। क्षेत्र के एक बैंक की डिप्टी मैनेजर से जालसाज ने 1.32 लाख रुपये की ठगी कर ली। मैनेजर से जालसाज ने केरल यात्रा के नाम पर रुपये लिए थे। टिकट और रुपये न मिलने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने लखनऊ हजरतगंज निवासी गोपाल गुप्ता और कर्मचारी तेज कुमार पर केस दर्ज किया। जेमिनी पैराडाइज की रहने वाली संगीता बक्शी ने बताया कि वह एक बैंक में काम करती है। शहर के पुराना आरटीओ पर हजरतगंज निवासी गोपाल गुप्ता की दुकान पर तेज कुमार यात्रा का टिकट बुक करता है। केरल का यात्रा कराने के नाम पर आरोपियों ने खाते में रुपये लिए। लेकिन टिकट नहीं दिया, फोन करने पर टाल मटोल करने लगा। जब वह दुकान पर गई तो ताला बंद था और दोनों फरार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
बुलेट की बुकिंग के नाम पर हड़पे 52 हजार रुपये
गुलरिहा। मोगलहा स्थित एक एजेंसी से बुलेट की बुकिंग और फाइनेंस के नाम पर कर्मचारी ने 52 हजार रुपये हड़प लिए। कमिश्नर के निर्देश पर शुक्रवार को गुलरिहा पुलिस ने शिवपुर शहबाजगंज निवासी सौरभ दुबे के विरुद्ध केस दर्ज किया। कैंट के बेतियाहाता निवासी गिरजा भारती ने प्रार्थना पत्र में बताया था कि 28 अप्रैल 2024 को मोगलहा स्थित बाइक एजेंसी पर पांच हजार रुपये जमा कर बुलेट मोटरसाइकिल बुक की थी। आरोपी कर्मचारी ने गाड़ी जल्द दिलाने और फाइनेंस के नाम पर 51,800 रुपये खाते में ले लिया। दो महीने बाद भी गाड़ी नहीं मिलने पर एजेंसी मैनेजर से शिकायत की तो उन्होंने कहा कि कर्मचारी से रुपये वापस मांग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed