फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Encroachment which was obstructing the construction of smart parking and food zone was removed

Gorakhpur News: स्मार्ट पार्किंग और फूड जोन के निर्माण में बाधक बने अतिक्रमण को हटाया

Thu, 12 Jun 2025 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Encroachment which was obstructing the construction of smart parking and food zone was removed
बुद्ध विहार काॅमर्शियल फेज ए में 4050 वर्ग मीटर जमीन से जीडीए ने हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने बुधवार को बुद्ध विहार फेज ए में पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने फाइव सेंसेस होटल के पीछे स्थित 4050 वर्ग मीटर जमीन को खाली कराया। अब यहां स्मार्ट पार्किंग, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन और फूड जोन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया। हालांकि, परियोजना स्थल के पास के हिस्से में बनी झुग्गियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इस जमीन पर वर्षों से काफी संख्या में झुग्गियां बना लोगों ने कब्जा कर रखा था। इसके न हटने से स्थानीय लोगों में असंतोष भी देखने को मिला। प्राधिकरण उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के निर्देश पर बुधवार को प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह की अगुवाई में जीडीए प्रवर्तन टीम पहुंची थी। जिला प्रशासन के मजिस्ट्रेट और पुलिस व पीएसी बल की मौजूदगी में होटल फाइव सेंसस के पीछे अतिक्रमण हटाया गया। प्राधिकरण ने जहां परियोजना प्रस्तावित है वहां की जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया। वहीं, इस स्थान के पास झुग्गियों में बड़ी संख्या में लोग अवैध रूप से निवास कर रहे हैं। परियोजना स्थल पर 66 चारपहिया वाहनों की क्षमता वाली स्मार्ट पार्किंग, ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, फूड जोन व अस्थायी कियोस्क बनाए जाएंगे। दोनों ओर 1800 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के पार्कों का सुंदरीकरण किया जाएगा। यहां टॉयलेट ब्लॉक और पिकनिक स्पॉट बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि बुद्ध विहार व्यावसायिक फेज ए के दोनों पार्क को विकसित करने के साथ खाली जमीन को स्मार्ट पार्किंग और फूड जोन बनेगा। फर्म चयनित कर अनुबंध की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही काम भी शुरू हो जाएगा। अवैध निर्माण और अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed