{"_id":"68279319fb76849b460810fd","slug":"gorakhpur-news-encroachment-removed-from-asuran-chauraha-to-padri-bazar-chauraha-action-taken-on-24-shops-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-939286-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: असुरन चौराहा से पादरी बाजार चौराहा तक हटाया अतिक्रमण, 24 दुकानों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: असुरन चौराहा से पादरी बाजार चौराहा तक हटाया अतिक्रमण, 24 दुकानों पर कार्रवाई
विज्ञापन
नो पार्किंग में खड़ी 79 चार पहिया व 188 दो पहिया वाहनों का हुआ चालान
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 982 वाहन चालकों से 38,500 रुपये जुर्माना वसूला
गोरखपुर। यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन के लिए यातायात पुलिस, स्थानीय पुलिस एवं नगर निगम के प्रवर्तन दल ने शुक्रवार को संयुक्त अभियान चलाया। अभियान असुरन चौराहा से पादरी बाजार चौराहा तक चला। इसके तहत अवैध अतिक्रमण ठेला, खोमचा तथा नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान 24 दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी यातायात कमलेश कुमार सिंह, टीआई मनोज कुमार राय, अजीत कुमार पांडेय अतिक्रमण एवं नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया। सड़क पर नो पार्किंग में खड़े 79 चार पहिया व 188 दो पहिया वाहनों का चालान किया। इसके अतिरिक्त 08 वाहनों को क्रेन से यातायात यार्ड लाया गया। इधर, शहर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 982 वाहनों का चालान किया गया। उनसे 38,500 रुपये शमन शुल्क वसूली की गई। पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई चलती रहेगी।