फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Encounter between police and cattle smuggler in Shahpur, second accused arrested

Gorakhpur News: शाहपुर में पुलिस व पशु तस्कर में मुठभेड़, पकड़ा गया दूसरा आरोपी

Mon, 26 May 2025 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Encounter between police and cattle smuggler in Shahpur, second accused arrested
पशु चोरी के मामले में वांछित चल रहा था तस्कर, पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात मुठभेड में भाग गया था अनूप यादव, दर्ज हैं 29 केस

मौके से एक तमंचा, एक कारतूस और एक बाइक बरामद
गोरखपुर। शाहपुर इलाके में शनिवार देर रात पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पशु तस्कर के पैर में गोली लग गई, वह वहीं गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एक तमंचा, एक कारतूस और बाइक बरामद किया। आरोपी की पहचान गुलरिहा इलाके के हरसेवकपुर नंबर दो, दहला टोला निवासी अनूप यादव के रूप में हुई। वह शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। इसके बाद से ही उसकी तलाश चल रही थी।
गुलरिहा पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात मुठभेड़ में साहब अंसारी के पैर में गोली लगी थी। इस दौरान अनूप भी साथ उसके साथ था। वह मौका देखकर भाग निकला था। पिपराइच, शाहपुर और चिलुआताल थाने में अनूप के खिलाफ 29 केस दर्ज हैं। वर्ष 2020 में उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन


एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि शुक्रवार देर रात पादरी बाजार इलाके में गश्त के दौरान शाहपुर पुलिस का सामना पिकअप सवार पशु तस्करों से हो गया था। पुलिस को देखकर पशु तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पशु तस्कर बिहार निवासी साहब अंसारी को गोली लगी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे। इनमें साहब अंसारी का भाई रोजिद अंसारी और दूसरा साथी गुलरिहा का अनूप यादव था। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार देर रात शाहपुर इलाके में अनूप बाइक से जाता दिखा। पुलिस ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अनूप के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह गिर गया। पुलिस अनूप को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रात के समय जिला छोड़कर भागने की फिराक में था। इस दौरान पुलिस से सामना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed