फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Employee's son caught red handed stealing in the university

Gorakhpur News: विश्वविद्यालय में चोरी करते रंगेहाथ दबोचा गया कर्मचारी का बेटा

Mon, 28 Apr 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Employee's son caught red handed stealing in the university
मुख्य नियंता ने कैंट थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर अलर्ट थी टीम

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में रविवार को कर्मचारी का बेटा रंगेहाथ चोरी करते पकड़ लिया गया। बायोटेक्नोलॉजी विभाग में वह स्टेबलाइजर चोरी कर रहा था। तभी सुरक्षा अधिकारियों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसे कैंट थाना भेज दिया गया। मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद ने कैंट थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में विश्वविद्यालय में लगातार चोरी की घटनाएं हुई थीं। छुट्टी के दिन एसी, स्टेबलाइजर और अन्य उपकरणों को चोर उठा ले जा रहे थे। रविवार को विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी पहले से अलर्ट थे। सूत्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी का ही पुत्र इसमें शामिल था। रविवार की सुबह वह बायोटेक्नोलॉजी विभाग में इंटरनेट का स्टेबलाइजर चोरी कर रहा था। सहायक सुरक्षा अधिकारी जगन्नाथ सिंह के माध्यम से प्राप्त सूचना के अनुसार सुपरवाइजर अवधेश कुमार पांडेय और तेजप्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और उन्हाेंने आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया। इसके बाद उसे कैंट थाना भेजा गया।--
विज्ञापन

पंखे और एसी के आउटडोर की हुई थी चोरी
पिछले दिनों बायोटेक्नोलॉजी विभाग से 16 पंखे, चार स्टेबलाइजर, एक-एक इन्वर्टर व बैटरी चोरी हुई थी। चोरी गए सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपये से अधिक आंकी गई। वहीं होली की छुट्टियों के समय इग्नू केंद्र से छह, रक्षा अध्ययन विभाग से तीन और डीन साइंस कार्यालय से एक (कुल 10) एसी का आउटडोर चोरी हुई थी। मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद ने बताया कि लगातार हुई चोरी की घटनाओं को लेकर सुरक्षाकर्मियों की टीम सक्रिय थी। रविवार को एक कर्मचारी का बेटा चोरी करते पकड़ा गया। इसे कैंट थाने भेज दिया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed