फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Employee who ran away with jewelry worth Rs 45 lakh is in custody

Gorakhpur News: 45 लाख रुपये का जेवर लेकर भागने वाला कर्मी हिरासत में

Sat, 17 May 2025 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Employee who ran away with jewelry worth Rs 45 lakh is in custody
आरोपी कर्मी के पास से पुलिस ने सोना बरामद, 30 अप्रैल को हुई थी घटना
विज्ञापन

कर्मचारी को हिरासत में लेकर राजघाट थाने की पुलिस कर रही पूछताछ
गोरखपुर। हिंदी बाजार की फर्म लालबाबू किशन कुमार ज्वेलर्स का 45 लाख रुपये का जेवर लेकर भागे कर्मी को पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जेवर भी बरामद कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस शनिवार को घटना का पर्दाफाश कर सकती है।

लालबाबू किशन कुमार ज्वेलर्स के बेटे राहुल वर्मा ने तीन मई को राजघाट थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि राजघाट थाने के फुल्की गली निवासी कृष वर्मा दुकान पर काम करता था। 30 अप्रैल दुकान से 448 ग्राम सोने के जेवर पर हालमार्किंग कराने के लिए हालमार्क सेंटर पर भेजा था। कीमत लगभग 45 लाख रुपये के करीब है। कर्मचारी वहां से मार्किंग लगवा कर दुकान वापस आने के लिए निकला था, लेकिन पहुंचा नहीं। फोन करने पर नंबर बंद मिला। इसके बाद उसके पिता व चाचा से जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इधर, राजघाट पुलिस केस दर्ज कर कर्मी की खोजबीन में जुटी हुई थी। शुक्रवार को आरोपी कर्मी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed