फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Electricity supply halted due to rain along with wind.

Gorakhpur News: हवा के साथ बारिश से बिजली सप्लाई ठप

Sat, 28 Sep 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 28 Sep 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Electricity supply halted due to rain along with wind.
गोरखपुर। लगातार चल ही तेज हवा और बारिश से शहर के कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। बृहस्पतिवार की रात 12:25 बजे यूनिवर्सिटी सबस्टेशन के 33 केवी की लाइन में केबल बाॅक्स क्षतिग्रस्त होने से ब्रेकडाउन हो गया था। इसके की सप्लाई बाधित हो गई। आधे घंटे के अंदर टाउनहाल सबस्टेशन से जोड़ सप्लाई बहाल की गई। शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे तेज बारिश के चलते टाउनहाॅल सबस्टेशन में भी ब्रेकडाउन हो गया। इसकी जानकारी होने पर तत्काल टाउनहाल से सप्लाई बहाल की गई। बिजली कर्मचारियों ने गड़बड़ी को दुरुस्त कर सप्लाई चालू कराई। रात में तारामंडल में कई इलाकों में लो व हाई वोल्टेज की समस्या भी रही।
विज्ञापन

बारिश के चलते कई स्थानों पर बिजली आने जाने का सिलसिला जारी रहा। रुस्तमपुर एरिया के ट्रांसफाॅर्मर जलने से विशुनपुरा इलाके की सप्लाई ठप हो गई। वहीं कई जगहों पर तार व खंभे क्षतिग्रस्त होने से बक्शीपुर, तारामंडल व शाहपुर इलाके में कुछ देर के लिए सप्लाई बंद रही। हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन बिजली गुल होने से घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। काम काजी व नौकरी पेशा लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली कर्मियों ने सप्लाई बहाल की।
विज्ञापन

बिजली निगम के मुताबिक आंधी पानी के कारण पेड़ व डाली टूटकर बिजली तारों पर गिर पड़ी। इससे तार व खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। रुस्तमपुर इलाके के विशनपुरा में ट्रांसफाॅर्मर जलने से सप्लाई बाधित हो गई। जेई और एसडीओ ने पेट्रोलिंग कर पेड़ों की डालिया हटवाकर जैसे-तैसे बिजली सप्लाई बहाल कराई। बिजली न होने से घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे गए। अंधेरा होने के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया। जेई दुर्गा प्रसाद ने बताया कि यूनिवर्सिटी बिजली घर के केबल बॉक्स में तकनीकी गड़बड़ी होने से दिक्कत आई। आधे घंटे में टाउनहाल से जोड़ कर सप्लाई बहाल की गई। इसके बाद टाउनहाल में ही ब्रेकडाउन में हो गया। तत्काल गड़बड़ी को दूर कर सप्लाई बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed