फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Electricity Corporation will investigate the incident of pole breaking and falling

Gorakhpur News: बिजली निगम करेगा पोल टूट कर गिरने की घटना की जांच

Mon, 18 Aug 2025 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Electricity Corporation will investigate the incident of pole breaking and falling
गोरखपुर। पिपराइच इलाके में शनिवार को बिजली तार शिफ्ट करने के दौरान टूटकर गिरे पोल की जांच निगम के अधिकारी करेंगे। मुख्य अभियंता, वितरण ने जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह टीम लगवाए गए बिजली के पोल के मानक की जांच करेगी। आरडीएसएस योजना के तहत जिले में जर्जर तार और पोल बदलने का कार्य करवाया जा रहा है। इसी योजना के तहत पिपराइच नगर पंचायत के वार्ड न.11 शंकर लाल नगर में जर्जर तार व खंभे बदले जा रहे हैं। कार्यदाई संस्था लेजर पावर ने चार दिन पहले इस वार्ड में सात नए पोल लगवाए थे।
विज्ञापन

शनिवार को संस्था की ओर से बिजली पोल पर तार शिफ्ट करवाया जा रहा था, इसी दौरान एक पोल अचानक टूट कर गिर गया, जिस पर काम कर रहा एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लगवाए गए सीमेंटेड पोल के मानक की जांच करने की मांग की है। जिसके बाद निगम ने जांच कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता, वितरण आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि पिपराइच में कार्यदाई संस्था लेजर पावर की ओर से पोल लगाया जा रहा है। बिजली का एक पोल टूट कर गिरने की घटना की जांच के लिए टीम गठित की जा रही है। टीम की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed