फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Election of Municipal Corporation Deputy Chairman today, Pawan Tripathi's name is being discussed

Gorakhpur News: नगर निगम उप सभापति का चुनाव आज, पवन त्रिपाठी के नाम की चर्चा

Tue, 05 Aug 2025 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Election of Municipal Corporation Deputy Chairman today, Pawan Tripathi's name is being discussed
मेयर सभाकक्ष में आज होगी नगर निगम कार्यकारिणी की 10वीं बैठक
विज्ञापन

गोरखपुर। नगर निगम की कार्यकारिणी की 10वीं बैठक मंगलवार को होगी। इसमें उप सभापति का चुनाव होना है। इस बार उप सभापति पद के लिए पुराना गोरखपुर वार्ड संख्या 78 से भाजपा पार्षद पवन त्रिपाठी के नाम की चर्चा काफी तेज है। सोमवार को नगर निगम पार्षदों के बीच इस बात की चर्चा होती रही।
बताया जा रहा है कि पवन त्रिपाठी को भाजपा पार्षदों एवं पार्टी का पूर्ण समर्थन प्राप्त है। ऐसे में उनके निर्विरोध उप सभापति निर्वाचित होने की पूरी संभावना है। हालांकि, भाजपा ने अधिकृत रूप से अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बीते 20 जुलाई को हुई नगर निगम की 14वीं बोर्ड बैठक में कार्यकारिणी की रिक्त हो रही छह सीटों के लिए चुनाव हुआ था। नामांकन की संख्या रिक्त सीटों के बराबर होने के कारण सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इनमें भाजपा की ओर से पार्षद पूनम सिंह, अशोक कुमार मिश्र, रामगति निषाद, रंजूला रावत और मीरा यादव, जबकि समाजवादी पार्टी की ओर से पार्षद जियाउल इस्लाम चुने गए। कार्यकारिणी में भाजपा के 10 पार्षद हैं जबकि, समाजवादी पार्टी की ओर से जियाउल इस्लाम और रमेश यादव हैं। लिहाजा उप सभापति की दौड़ से सपा वैसे भी बाहर है।
विज्ञापन


......

नामांतरण, गृहकर और टैक्स विभाग की कार्य प्रणाली पर होगी चर्चा
कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं सपा पार्षद जियाउल इस्लाम बैठक में नामांतरण, गृहकर और टैक्स विभाग की कार्यप्रणाली का मुद्दा उठाएंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में टैक्स विभाग में प्राप्त नामांतरण प्रार्थना पत्रों की संख्या, उन पर हुई कार्रवाई और निस्तारण की स्थिति की विस्तृत जानकारी पार्षद ने पहले ही मांग रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed