फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Eight galleries opened for visitors at the Buddhist Museum

Gorakhpur News: बौद्ध संग्रहालय में दर्शकों के लिए खोली गईं आठ गैलरियां

Sat, 27 Sep 2025 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Eight galleries opened for visitors at the Buddhist Museum
बुद्ध विथिका, पुरातत्व व मानव विकास बाल विथिका बनी आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन


गोरखपुर। राजकीय बौद्ध संग्रहालय में आठ विथिकाओं (पुरातत्व व बुद्ध से संबंधित गैलरियों) को शुक्रवार को आम लोगों के लिए खोल दिया गया। विथिकाओं में भगवान बुद्ध व मानव जीवन की गाथाओं सहित पुरातत्व से संबंधित मूर्तियां, डिजाइन व चित्रकलाएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं।

बता दें कि राजकीय बौद्ध संग्रहालय में पहले चार गैलरी थी अब इनकी संख्या बढ़ाकर आठ कर दी गई है। पहली विथिका बुद्ध धम्म में भगवान बुद्ध के जीवन से संबंधित पेंंटिंग हैं। इनमें चित्र के माध्यम से भगवान बुद्ध के जन्म, गृह त्याग, ज्ञान प्राप्ति, परिनिर्वाण के समय को जीवंत किया गया है। दूसरी गैलरी में मथुरा व गांधार कला की मूर्तियां हैं। तीसरी गैलरी पुरातत्व गैलरी में सभी देवी देवताओं की मूर्तियां हैं। चौथी गैलरी में मनुष्य की जीवन यात्रा के विकास क्रम को दर्शाया गया है। पांचवी गैलरी में थंका चित्रकला को दिखाया गया है। इसमें तिब्बत में कपड़े पर बनाई गई बौद्ध धर्म से संबंधित पेंटिंग हैं।
विज्ञापन

छठवीं गैलरी बच्चों के लिए है। इसमें जिले व आसपास के प्रमुख मंदिरों की मूर्तियां हैं। बीच में गोरखनाथ मंदिर की कलाकृति लोगों को मोह रही है। सातवीं गैलरी जैन धर्म से संबंधित है। इसमें जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों की मूर्तियां हैं। आठवीं गैलरी में हर महीने लोगों काे अलग-अलग मूर्तियां, पेंटिंग व सिक्के देखने को मिलेंगे। बताया जा रहा है कि इस गैलरी का शुभारंभ 2023-24 में सीएम योगी ने किया था। बौद्ध संग्रहालय के उप निदेशक डॉ. यशवंत सिंह राठौर ने बताया कि बौद्ध संग्रहालय में बनी आठ विथिकाओं को लोगों के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed