{"_id":"67a3c075eff2492f470d8f20","slug":"gorakhpur-news-eagle-cell-will-deal-with-fraudsters-sending-people-abroad-intelligence-department-is-collecting-information-about-agents-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-831103-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विदेश भेजने वाले जालसाजों से निपटेगी ईगल सेल, खुफिया विभाग जुटा रहा एजेंटों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विदेश भेजने वाले जालसाजों से निपटेगी ईगल सेल, खुफिया विभाग जुटा रहा एजेंटों की जानकारी
विज्ञापन
एसपी सिटी और ट्रेनी आईपीएस बने नोडल, जालसाजों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट, लगेगा गैंगस्टर
वैध 14 के अलावा संचालित हो रहे फर्जी सेंटरों पर नए सिरे से कार्रवाई का प्लान किया गया तैयार
गोरखपुर। विदेश में नौकरी के नाम पर गलत तरीके से भेजने वाले जालसाजों से अब पुलिस सख्ती से निपटेगी। इसके लिए जिले में ईगल सेल को सक्रिय कर दिया गया है। इसके नोडल एसपी सिटी अभिनव त्यागी और आईपीएस वसंत कुमार के नेतृत्व में टीम काम करेगी। वहीं खुफिया विभाग (एलआईयू) शहर और देहात में सक्रिय विदेश भेजने वाले एजेंटों के बारे में गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाएगी। पुराने जालसाजों की हिस्ट्रीशीट खुलेगी, उनके गिरोह को चिह्नित कर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के लिए नए सिरे से पुलिस विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी करने वाले जालसाजों का रिकाॅर्ड तैयार कर रही है। दरअसल, रोजगार की तलाश में विदेश भेजने वालों गिरोह पूर्वांचल के युवकों को सबसे ज्यादा शिकार बना रहे हैं। नौकरी के नाम पर टूरिस्ट वीजा पर उन्हें विदेश भेजा जा रहा है। वहां जाकर ये लोग फंस जा रहे हैं। कुछ बंधक बन जा रहे हैं तो कुछ किसी तरह से घरवालों से पैसा मंगाकर वापस आ रहे हैं।
वहीं कुछ ऐसे फंस रहे हैं जिनसे साइबर फ्राॅड के धंधे में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। जिले में विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी के मामले ज्यादा आने पर डीआईजी ने भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके बाद ही जिले में कुछ वर्ष पहले गठित ईगल सेल को फिर से सक्रिय कर दिया गया है। ईगल सेल एलआईयू की मदद से गोपनीय रिपोर्ट तैयार करेगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। वैध 14 के अलावा संचालित हो रहे फर्जी सेंटरों पर नए सिरे से कार्रवाई का प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
कोट-
ईगल सेल को सक्रिय कर दिया गया है। एलआईयू की मदद से विदेश भेजने वाले एजेंटों की जानकारी जुटाई जा रही है। फर्जीवाड़ा कर विदेश भेजने वाले एजेंटों पर कार्रवाई की जाएगी।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी