{"_id":"67b3904e5cd689a3a404a577","slug":"gorakhpur-news-e-rickshaws-running-on-any-route-in-the-city-causing-traffic-jams-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-844086-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर में किसी भी रूट पर चल रहे ई-रिक्शा, बन रहे जाम की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर में किसी भी रूट पर चल रहे ई-रिक्शा, बन रहे जाम की वजह
विज्ञापन
आज हो सकता है ई-रिक्शा का रूट निर्धारण
गोरखपुर। शहर में किसी भी रूट पर चल रहे ई-रिक्शा चल रहे हैं। इनकी संख्या एक ही जगह ज्यादा होने से ये जाम की वजह भी बन रहे हैं। सोमवार को विभिन्न चौराहों पर काफी संख्या में सवारियों के लिए खड़े ई-रिक्शा अन्य वाहनों के आवागमन में परेशानी का कारण बनते रहे। मंगलवार को संभागीय परिवहन विभाग व यातायात विभाग की बैठक ई-रिक्शा संगठनों के साथ होनी है जिसमें रूट निर्धारण किया जाएगा। इसके बाद शहर को जाम से कुछ हद तक निजात मिल सकती है।
सोमवार को शास्त्री चौक पर ऑटो व ई-रिक्शा ने सवारियों को तो राहत जरूर दी लेकिन आने-जाने वाले वाहनों के लिए सड़कों पर परेशानी खड़ा किए। गोरखनाथ ओवरब्रिज व धर्मशाला ओवरब्रिज पर ई-रिक्शा को कुछ समय पहले ही प्रतिबंधित किया गया था। लेकिन वहां आज भी बे-रोकटोक चल रहे हैं। सोमवार को धर्मशाला ओवरब्रिज पर ई-रिक्शा सवारियों को लेकर जा रहे थे। संभागीय परिवहन विभाग के आरटीओ प्रवर्तन संजय कुमार झा ने बताया कि मंगलवार की बैठक के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। कहा कि शहर में स्टैंड की जिम्मेदारी नगर निगम की है।
--
हर जोन से ई-रिक्शा को रेलवे स्टेशन जाने पर मिल सकती है अनुमति
परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शहर में पांच से छह जोन बनाए जा सकते हैं। इसमें ई-रिक्शा अपने ही जोन में चलेंगे। इससे जाम से निजात मिलेगी। गोरक्ष ऑटो एसोसिएशन के अध्यक्ष जीके द्विवेदी ने चार दिशाओं में जोन बनाने और प्रत्येक जोन से ई-रिक्शा को रेलवे स्टेशन तक सवारी लेकर जाने की अनुमति देने की मांग रखेंगे। जिस पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही सड़कों पर सफेद ई-रिक्शा के चलने, यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर, चालकों के सत्यापन, नाबालिग के वाहन चलाने पर प्रतिबंध व कार्रवाई व वाहन फिटनेस और अन्य दिशा-निर्देशों की भी समीक्षा की जाएगी। एक सप्ताह पहले पुलिस अधीक्षक (यातायात) की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई थी। इसमें ई-रिक्शा यूनियन एक सप्ताह के भीतर जोन और मार्गों का प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा गया था।