{"_id":"67dc6eda3b8942560f0f4af5","slug":"gorakhpur-news-duplicate-books-of-bharti-bhawan-publications-caught-case-filed-against-four-shopkeepers-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-875593-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भारती भवन पब्लिकेशंस की डुप्लीकेट किताबें पकड़ीं, चार दुकानदारों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भारती भवन पब्लिकेशंस की डुप्लीकेट किताबें पकड़ीं, चार दुकानदारों पर केस
विज्ञापन
बक्शीपुर में छापाः अधिकारी की शिकायत पर कई दुकानों पर पुलिस ने की कार्रवाई
गोरखपुर। कोतवाली इलाके के बक्शीपुर में भारती भवन पब्लिकेशंस एंड डिस्ट्रीब्यूटर दिल्ली की डुप्लीकेट किताबें बेची जा रही थीं। कंपनी के अधिकृत अधिकारी दिल्ली के गीता कॉलोनी निवासी ललित सरदाना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को किताब की कई दुकानों पर छापा मारा। इसमें 97 डुप्लीकेट पुस्तकें मिलीं, जिन्हें कब्जे में लेकर पुलिस ने ललित सरदाना की तहरीर पर चार दुकानदारों पर केस दर्ज किया है।
कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपी चार दुकानदारों नेशनल बुक डिस्ट्रीब्यूटर के अतीश कुमार, द्विवेदी बुक डिपो के डीएम दुबे, भाई जी बुक डिपो के ब्रजेश यादव और गंगा राम बुक डिपो के मालिक पंकज कुमार के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
कंपनी के अधिकृत अधिकारी के साथ कोतवाली पुलिस बुधवार को बक्शीपुर स्थित पुस्तकों की दुकानों पर पहुंची। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। दुकान के कर्मचारी इधर-उधर निकलने लगे। कई दुकानदार अंदर किताबों का ढेर छिपाने लगे। ललित सरदाना ने बताया है कि कंपनी को जानकारी मिली थी कि पुस्तकों की नकल बेची जा रही है। जब टीम के सदस्यों के साथ दुकानों पर पहुंचा तो सूचना सही मिली। कक्षा छह से 12वीं तक की भौतिक विज्ञान, गणित की डुप्लीकेट किताबें बेची जा रही थीं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नेशनल बुक डिस्ट्रीब्यूटर से 56, द्विवेदी बुक डिपो से 10, भाई जी बुक डिपो से 12, गंगा राम बुक डिपो से 19 पुस्तकें बोरे में रखकर सील की गई हैं।
इस संबंध में सीओ ओंकार तिवारी ने बताया कि कंपनी के अधिकारी की सूचना पर पुलिस टीम गई थी। डुप्लीकेट किताबें मिलने पर कॉपीराइट का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।