फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Dumpers running in the city day and night, high speed is dangerous

Gorakhpur News: दिन-रात शहर में चल रहे डंपर, तेज रफ्तार है खतरनाक

Mon, 11 Aug 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Dumpers running in the city day and night, high speed is dangerous
डंपर से हो चुके हैं कई हादसे फिर भी नहीं सुधरी स्थिति
विज्ञापन


गोरखपुर। शहर में डंपरों की आवाजाही ने आम नागरिकों की नींद उड़ा दी है। दिन के समय जहां ये भारी वाहन यातायात में बाधा बनते हैं, वहीं रात के समय इनकी रफ्तार और लापरवाही खतरनाक रूप ले लेती है। रविवार को नगर निगम के डंपर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।

मोहद्दीपुर, असुरन, गोलघर में रात के समय डंपर बेतरतीब तरीके से चलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। बीते कुछ दिनों में शहर में डंपर से जुड़े कई हादसे सामने आ चुके हैं, जिनमें कई लोग घायल हुए हैं और कुछ की जान भी चली गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डंपरों की आवाजाही पर नियंत्रण लगनी चाहिए। दिन में इनके संचालन पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

डंपर ने छह मजदूरों को कुचल दिया था
मोहद्दीपुर और पैडलेगंज के बीच 2023 में एक बेहद दिल दहला देने वाला हादसा हुआ था। हरदोई जिले से आए छह मजदूर, जो फुटपाथ किनारे सो रहे थे, एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया। ये मजदूर दिनभर काम करके सोए थे। उन्हें नहीं पता था कि अगली सुबह की सांसें नसीब नहीं होंगी। घटना के बाद सख्ती हुई लेकिन कुछ दिनों बाद सब कुछ सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

मजदूर की मौत के बाद हुआ था बवाल
चिलुआताल के सोनबरसा में पांच मई 2025 की रात 10 बजे तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन अन्य मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और मिट्टी ढो रहे तीन डंपर को रोककर तोड़फोड़ कर दी। एक डंपर में आग लगा दी गई। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा था। देर रात तक हंगामा चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed