{"_id":"681d12cc3c3438ad3f038c8f","slug":"gorakhpur-news-due-to-transformer-failure-people-were-troubled-by-heat-throughout-the-night-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-928796-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रांसफार्मर खराब हाेने से रात भर गर्मी से परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रांसफार्मर खराब हाेने से रात भर गर्मी से परेशान रहे लोग
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को रात भर झेलनी पड़ी परेशानी
सुबह 10:15 बजे ट्राली ट्रांसफार्मर से बिजली बहाल की गई
गोरखपुर। बढ़ती गर्मी के कारण बिजली निगम की तैयारियों के वावजूद उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर खराब होने से काशीपुरम के 60 से ज्यादा उपभोक्ताओं को आधी रात के बाद काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह 10 बजे के बाद ट्राली ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।
बताया जा रहा है कि मोहद्दीपुर उपकेंद्र क्षेत्र के काशीपुरम के तुलसीपुर में बुधवार देर रात लगभग 1:30 बजे ट्रांसफार्मर खराब हो गया। बिजली निगम को सूचना देने के बाद भी 60 से ज्यादा परिवारों को बिजली के बिना ही रात गुजारनी पड़ी। सुबह भी उपभोक्ताओं की दिनचर्या प्रभावित रही। बिजली नहीं होने की वजह से लोगों को पानी की समस्या भी झेलनी पड़ी। उपभोक्ताओं की सूचना पर बिजली कर्मचारियों ने पहले ट्रांसफार्मर सही करने की कोशिश की। बाद में ट्राली ट्रांसफार्मर की मदद से लगभग 10:15 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
रात में जंपर कटने से भी इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। उपभोक्ताओं का कहना था कि रात भर परेशानी झेलनी पड़ी और सुवह पानी की कमी आदि समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं पादरी बाजार में भी लोगों को बार-बार बिजली कटौती झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
--
कोट...
बुधवार रात लगभग 1:30 बजे काशीपुरम के पास ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सुबह ट्राली ट्रांसफार्मर लाकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। बहुत जल्द खराब ट्रांसफार्मर को सही कर सप्लाई दी जाएगी।
- लवलेश कुमार, अधिशासी अभियंता, मोहद्दीपुर
-- -- -- -- -- --