फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Due to Jhansi accident, Kushinagar Express and Gorakhpur Special delayed by 10 hours

Gorakhpur News: झांसी हादसे के चलते कुशीनगर एक्सप्रेस और गोरखपुर स्पेशल 10 घंटे लेट

Sun, 18 Aug 2024 03:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Due to Jhansi accident, Kushinagar Express and Gorakhpur Special delayed by 10 hours
गोरखपुर। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में गोविंदपुरी-भीमसेन स्टेशनों के मध्य वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के चलते गोरखपुर से जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस और मुंबई से आने वाली गोरखपुर स्पेशल को रास्ते में रोकना पड़ा। इसके चलते यह दोनों ट्रेन 10 घंटे की देरी से चल रही हैं। इसके अलावा पनवेल से गोरखपुर आने वाली ट्रेन भी करीब साढ़े तीन घंटे लेट हुई है। गोरखपुर से आने-जाने वाली आठ ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

गोरखपुर से 16 अगस्त को शाम 5.45 बजे चली गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (कुशीनगर) एक्सप्रेस जब कानपुर सेंट्रल से आगे बढ़ी थी, तभी वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इसके चलते कुशीनगर एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। बाद में यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग गोविंदपुरी-इटावा-भिंड-ग्वालियर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के रास्ते चलाई गई। इसके चलते ट्रेन 10 घंटे लेट हो गई। गोरखपुर से 16 अगस्त को चली गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-इटावा-भिण्ड-ग्वालियर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के रास्ते चलाई जा रही है। यह ट्रेन भी लेट हो गई है। इसके अलावा पनवेल से 16 अगस्त को गोरखपुर के लिए चली पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस को भी परिवर्तित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-ग्वालियर-भिण्ड-इटावा-कानुपर सेंट्रल के रास्ते चलाया गया। यह ट्रेन भी रास्ते में करीब साढ़े तीन घंटे लेट हो गई। इसके रात में ढाई बजे के बाद गोरखपुर पहुंंचने की संभावना है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शुक्रवार को चली लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-ग्वालियर-भिण्ड-इटावा -कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जा रही है। यह ट्रेन रास्ते में करीब 10 घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन

ग्वालियर से शनिवार को चलने वाली ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ग्वालियर-भिण्ड-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जा रही है। इसके अलावा गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-महबूबनगर स्पेशल, गोरखपुर से शनिवार को चली गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed