फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Drug smuggler sent to Mumbai on transit remand

Gorakhpur News: ट्रांजिट रिमांड पर ड्रग तस्कर भेजा गया मुंबई

Wed, 20 Aug 2025 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Drug smuggler sent to Mumbai on transit remand
नेपाल भागते समय तस्कर को डीआरआई ने पकड़ा था
विज्ञापन


एनडीपीएस मामले में वांछित है आरोपी

गोरखपुर। निदेशालय राजस्व खुफिया (डीआरआई) की टीम ने सोमवार को गोरखपुर से मुंबई निवासी ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया था। मंगलवार दोपहर में एनडीपीएस कोर्ट में उसे ट्रांजिट के लिए पेश किया गया। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद आरोपी को लेकर टीम फ्लाइट से मुंबई चली गई। वहां देर शाम कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
ड्रग तस्करी के मामले में डीआरआई की टीम ने 16 से 18 अगस्त के बीच अलग-अलग प्रदेशों से सात आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। इसमें मुंबई मूल के एक वांछित आरोपी की गिरफ्तारी गोरखपुर से की गई थी। बताया जा रहा है कि वह दाऊद इब्राहिम के गुर्गे सलीम डोला के गैंग से जुड़ा है। एक मामले में वह नामजद हुआ तभी से फरार था। वह यूपी के पूर्वांचल में अपनी जड़ें मजबूत कर रहा था। बस्ती जिले में वह फेरी वाला बनकर छिपा था।
विज्ञापन


मंगलवार को ऑपरेशन अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा करते हुए डीआरआई की तरफ से प्रेस नोट जारी कर कार्रवाई के बारे में जानकारी साझा की गई है। इसके मुताबिक, 16 अगस्त को मध्य प्रदेश के भोपाल के जगदीशपुर (इस्लामनगर) में केंद्रीय एजेंसी की टीम ने छापा मारा था। इस दौरान 92 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ बरामद किया गया था। मौके से ही केमिस्ट समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ में पूरे नेटवर्क के बारे में टीम को पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को यह भी पता चला कि यह पूरा ड्रग रैकेट अंतरराषट्रीय स्तर पर संचालित होता है। इसका एक अहम किरदार बस्ती जिले में छिपा है। वह गोरखपुर से नेपाल और लखनऊ से आगरा तक इस नेटवर्क को संचालित करता है। मुंबई से कच्चे माल को अपने स्तर से बस्ती ले जाकर वहां तैयार करता है और वहां से इसकी आपूर्ति करता है। इसी बीच जानकारी मिली कि आरोपी गोरखपुर होकर नेपाल भागने की फिराक में है। डीआरआई की स्थानीय और लखनऊ की टीम ने गोरखपुर से महराजगंज जाने वाले रास्ते पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed