{"_id":"681e5d56d2c0e532db00b561","slug":"gorakhpur-news-driver-dragged-for-50-meters-by-an-unknown-vehicle-dies-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-930089-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चालक को अज्ञात वाहन ने 50 मीटर तक खसीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चालक को अज्ञात वाहन ने 50 मीटर तक खसीटा, मौत
विज्ञापन
वाहन में फंसकर घिसटने से चालक का शरीर दो हिस्सों में बंटा
हाईवे पर राजपुर टोले के मंदिर के सामने बृहस्पतिवार रात हुई घटना
गगहा। क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात टेंपो से समान उतारते समय चालक को वाहन की चपेट में आकर 50 मीटर तक घसीट गया। घटना में युवक का शरीर कमर से दो हिस्से में अलग हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के हिस्सों को एकत्रित कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक, धोबरिया बांस गगहा निवासी जनार्दन (38) मालवाहक ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे ऑटो पर बिजली का सामान व जनरेटर लेकर दुर्गा मंदिर के सामने राजपुर टोले के समीप हाईवे पर गए थे। ऑटो को हाईवे किनारे खड़ा कर वह सामान उतार रहे थे। इसी दौरान बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया। यही नहीं वाहन में फंसकर जनार्दन करीब 50 मीटर तक घसीटते चले गए। इसके बाद वाहन चालक भाग निकला। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ऑटो चालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।