{"_id":"679d37c2dc63674f720f2c78","slug":"gorakhpur-news-double-murder-police-found-evidence-may-be-exposed-soon-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-826378-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर: पुलिस को मिले साक्ष्य, जल्द हो सकता है पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल मर्डर: पुलिस को मिले साक्ष्य, जल्द हो सकता है पर्दाफाश
विज्ञापन
24 जनवरी को भक्सा गांव के सिवान में हुई थी दोनों की गला रेत कर हत्या
इलाके के तीन युवकों की तलाश में जुटी टीम को पूछताछ में मिला कुछ क्लू
गोरखपुर। सहजनवां क्षेत्र के भक्सा गांव के सिवान में 24 जनवरी को दो किशोरों के हत्यारोपियों का अभी तक पता नहीं चल सका। सात दिन से जांच कर रही पुलिस को मामले में कुछ साक्ष्य मिले हैं। इसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि जल्द ही इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा सकती है। एसएसपी ने एसपी नार्थ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में थाने की पुलिस के साथ एसओजी, क्राइम ब्रांच, स्वाट टीम, सर्विलांस, डाग स्क्वॉड, फारेंसिक टीम मामले में लगातार काम कर रही है।
चिलुआताल इलाके से किशोर और उसके बुआ का लड़का 23 जनवरी की शाम साइकिल से खेत की ओर निकले थे। देर शाम तक नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन की। साइकिल व चप्पल ईंट-भट्ठे के पास स्थित ताल के पास मिलने के बाद परिवारीजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस टीम ने तलाश शुरू की। गांव के सिवान में सरसों के खेत में कुछ दूरी पर दोनों किशोर का शव मिला। हाथ-पांव बांधकर उनका गला रेता गया था।
पुलिस ने 800 मोबाइल फोन नंबरों को खंगाला, कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन कुछ सामने नहीं आया। इसके बाद डाग स्क्वॉड खोजी कुत्ते को लेकर दोबारा किशोरों के गांव पहुंची। यहां पहुंचने के बाद खोजी कुत्ता कुछ ग्रामीणों के घर के अंदर पहुंच गया। इसके बाद कुछ संदिग्ध गांव से भाग गए। लोकेशन के आधार पर खोजते हुए पुलिस दिल्ली, महाराष्ट्र और प्रयागराज पहुंच गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उनमें से एक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उससे पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं।
विज्ञापन
पुलिस जिन युवकों की तलाश कर रही है, उनकी उम्र 18 से 20 वर्ष की है। इनमें से एक युवक पर वर्ष 2024 में कुकर्म करने का मामला भी दर्ज हुआ था। तब वह नाबालिग था और बाल सुधार गृह भी भेजा गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद उसकी गतिविधि संदिग्ध बनी हुई थी। माना जा रहा है कि यह पूरा केस उसी एंगल पर मुड़ रहा है। हालांकि अन्य आरोपियों के पकड़े जाने के बाद इससे जुड़े सवालों के जवाब तलाश कर ही पुलिस खुलासे की तैयारी कर रही है।
..............
कोट
दोनों किशोरों की हत्या के मामले में कुछ संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। हत्या से जुड़े सारे सवालों के जवाब तलाशने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी