फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Don't worry about failure, maintain patience and restraint: Yogesh Dixit

असफलता की चिंता न करें, धैर्य और संयम बनाए रखें : योगेश दीक्षित

Wed, 27 Aug 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Don't worry about failure, maintain patience and restraint: Yogesh Dixit
पॉवर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक इंजीनियर योगेश दीक्षित ने दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन

गोरखपुर। पाॅवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक इं. योगेश कुमार दीक्षित ने कहा कि सीखने की आदत डालें और सीखने की प्रवृति बनाए रखें। जो निरंतर सीखते रहते हैं वे जीवन में आगे बढ़ते हैं एवं सुखी रहते हैं। असफलता की चिंता न करें, धैर्य और संयम बनाए रखें। बस अपने काम के प्रति ईमानदारी बरतें। याद रखें कि जिंदगी की असली उड़ान अभी बाकी है।


कार्यकारी निदेशक मंगलवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थी विश्वविद्यालय के एंबेसडर हैं। स्नातक होना तो सीखने की एक प्रक्रिया है, आप सदैव विद्यार्थी बने रहें और ज्ञानार्जन करते रहें। छात्रों से अपील किया कि जीवन में कुछ ऐसा करें कि जब वापस कभी कैंपस में आएं तो पुरातन छात्र की तरह नहीं मॉडल के रूप में पहचान हो। उन्होंने बताया कि पाॅवर ग्रिड कॉर्पोरेशन की ओर से सीएसआर फंड से 200 करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूरी की गई हैं। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय परिसर में महिला छात्रावास बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed