फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Dog Show: Toy Pam gets the title of Best of the Show

डॉग शो: ट्वाय पाम को मिला बेस्ट ऑफ द शो का खिताब

Mon, 13 Jan 2025 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Dog Show: Toy Pam gets the title of Best of the Show
महंत दिग्विजय नाथ पार्क में गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत डाग शो के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
115 श्वान ने किया था डाॅग शो में प्रतिभाग, दस को किया गया पुरस्कृत
विज्ञापन


गोरखपुर। शहर के चंपा देवी पार्क में आयोजित गोरखपुर महोत्सव में दिग्विजयनाथ पार्क में रविवार को डॉग शो का आयोजन किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व अन्य पशु चिकित्सकों की देख-रेख और जिलाधिकारी की पत्नी संगीता की अध्यक्षता में शो आयोजित किया गया। डॉग शो में 23 नस्लों के 115 श्वानों ने प्रतिभाग किया। ट्वाय पाम को बेस्ट ऑफ द शो का खिताब दिया गया। यह जानकारी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजय श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि शो में दस श्वान को पुरस्कृत किया गया।

शो में दूसरा स्थान लेब्राडोर को दिया गया। तीसरा जर्मन शेफर्ड, चौथा चाउ चाउ श्वान, पांचवा पिटबुल, छठवां गोल्डेन रेडिभर, सातवां अमेरिकन बुल, आठवां केन कारसो, नौवां डोगो अरजेंटीनो और दसवां स्थान मैस्टीफ श्वान को दिया गया। डॉग शो देखने के लिए भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रतिभागियों में सबसे अधिक जर्मन शेफर्ड प्रजाति के श्वान रहे। मुख्य अतिथि ने शो में प्रतिभाग करने वालों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र पांडे, शो के जज धीरज शर्मा, डॉ. राजेश त्रिपाठी, डॉ. सुमित्रा त्रिपाठी, डॉ. बीएन त्रिपाठी, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. सुबोध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed