फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Doctor's urine, blood samples sent for forensic examination along with viscera

Gorakhpur News: डॉक्टर के यूरिन, खून के नमूने को विसरा के साथ फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा

Thu, 17 Jul 2025 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Doctor's urine, blood samples sent for forensic examination along with viscera
नाम की स्पेलिंग में अंतर की वजह से लैब से वापस आ गया था सैंपल
विज्ञापन

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की मौत के बाद पुलिस ने विसरा और खून के नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे थे। नाम की स्पेलिंग में अंतर होने की वजह से यह वापस आ गया था। अब दोबारा पुलिस ने यूरिन, खून का नमूना और विसरा जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट से ही पता चल पाएगा कि डॉक्टर की मौत किस वजह से हुई थी।
केरल के रहने वाले डॉ. अबिषो डेविड की लाश 11 जुलाई को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के कमरा नंबर 25-जी में मिली थी। बीआरडी में ही वे एनेस्थीसिया से पीजी अंतिम वर्ष के छात्र थे। 12 जुलाई को उनके भाई अभिनव और ससुर साल्वे राज गोरखपुर आए। यहां से पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर की लाश लेकर 13 जुलाई की रात केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित घर पहुंचे। जहां प्रेग्नेंट पत्नी डॉ. निमिषा लाश के सामने बैठकर घंटों रोती रहीं। 14 जुलाई की भोर में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां बच्ची का जन्म हुआ। इधर, परिवार के लोगों ने अबिषो का अंतिम संस्कार किया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि विसरा और खून का नमूने जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन

--
अबिषो की याद में मां ने बेटी को दिया पिता का नाम
14 जुलाई की सुबह अबिषो का अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच पत्नी निमिषा को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। पिता साल्वे राज ने बेटी को एसएटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद निमिषा होश में थीं। वह तुरंत अबिषो के बारे में पूछने लगीं। पिता साल्वे राज ने बताया कि बेटी को समझा कर शांत कराया। बुधवार को डॉक्टर ने डिस्चार्ज करने की प्रक्रिया शुरू की। तब निमिषा ने अपनी बच्ची का नामकरण किया। उन्होंने पिता के नाम पर बच्ची का नाम हैंसी अबिषो रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पार्टी में की थी मस्ती
तमिलनाडु के एक पीजी के स्टूडेंट ने बताया कि अबिषो बहुत कम बोलते थे। अंतिम वर्ष में सभी अपनी-अपनी तैयारी में जुटे थे। इसलिए कम मुलाकात होती थी। मौत होने के दो दिन पहले एक पार्टी में हम लोग मिले थे। साथ मिलकर खूब एंजॉय किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed