{"_id":"67a26ae109f12962950835bc","slug":"gorakhpur-news-dm-seeks-answer-from-pradhan-in-fight-with-sweeper-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-830511-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सफाईकर्मी से मारपीट में प्रधान से डीएम मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सफाईकर्मी से मारपीट में प्रधान से डीएम मांगा जवाब
विज्ञापन
जंगल कौड़िया के करन्जहवा ग्रामसभा का मामला
गोरखपुर। जंगल कौड़िया के करन्हवा ग्रामसभा के प्रधान और उनके भाई पर सफाई कर्मचारी विमलेश कुमार द्विवेदी ने मारपीट करने और गाली देने का आरोप लगाया है। शिकायत पर डीएम कृष्णा करुणेश ने ग्राम प्रधान वरुण चतुर्वेदी को नोटिस देकर 15 दिन में साक्ष्य के साथ स्पष्टीकरण मांगा है।
सफाई कर्मचारी ने डीएम को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि 27 जनवरी को वह गांव में कार्य कर रहे थे। इस दौरान पंचायत भवन का टोटी खुला हुआ था। पूछने पर प्रधान के छोटे भाई विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि टोटी उसने ही खोली है, बंद कर दो। मैंने बात नहीं सुनी और अपने कार्य में लग गया है। इसके बाद प्रधान और उनके छोटे भाई में मुझे और दूसरे कर्मचारी राजेश ने शौचालय के अंदर बंद कर बेरहमी से पीटा और मोबाइल भी तोड़ दिया। मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम ने ग्राम प्रधान को नोटिस भेजकर 15 दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है। प्रधान वरुण चतुर्वेदी का कहना है कि सफाई कर्मचारी विमलेश उपाध्याय करीब 15 साल से कार्यरत हैं। जिस दिन के विवाद की बात वह कह रहे हैं, उस दिन वे मौके पर नहीं थे। उनकी कुछ ग्रामीणों से नोकझोंक हुई थी। सूचना के बाद मेरे द्वारा बीचबचाव किया गया था। पूरे प्रकरण की वीडियो रिकार्डिंग मेरे पास है। वे साजिश के तहत आरोप लगा रहे हैं।