फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DM gave instructions to speed up the Khajanchi flyover and road projects.

Gorakhpur News: डीएम ने खजांची फ्लाईओवर और सड़क परियोजनाओं में गति लाने के दिए निर्देश

Mon, 29 Sep 2025 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DM gave instructions to speed up the Khajanchi flyover and road projects.
गोरखपुर। डीएम दीपक मीणा ने रविवार को खजांची फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए 100 मीटर नाला निर्माण तेजी से पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम और जल निगम के अधिकारियों के साथ साइट पर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि फ्लाईओवर के निर्माण में खजांची पुल की ओर केवल आरई वाॅल का कार्य शेष है। जल निगम ने बताया कि फ्लाईओवर के लिए कुल 160 मीटर नाला बनाना है, जिसमें अब तक 60 मीटर निर्माण हो चुका है। बारिश के कारण कार्य में देरी हुई थी लेकिन अब तेजी से काम कराया जा रहा है। डीएम ने जेल बाईपास फ्लाईओवर, पादरी बाजार फ्लाईओवर और स्पोर्ट्स कॉलेज से नकहा ओवरब्रिज तक सड़क निर्माण में आ रही समस्याओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह को निर्देश दिया कि नकहा ओवरब्रिज और अन्य प्रोजेक्टों में मुआवजा के मामले प्रभावितों से संवाद कर समय पर निस्तारित किए जाएं। निरीक्षण में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार, सहायक अभियंता रंजन सिंह, सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एके सिंह और जल निगम के सहायक अभियंता वीनस चौधरी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed