{"_id":"688a7466dee5df711004e0c4","slug":"gorakhpur-news-dm-deepak-meena-is-an-electrical-engineer-from-iit-kharagpur-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1021044-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आईआईटी खड़गपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं डीएम दीपक मीणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आईआईटी खड़गपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं डीएम दीपक मीणा
Thu, 31 Jul 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवागत डीएम दीपक मीणा ने कार्यभार ग्रहण किया
गोरखपुर। नवागत डीएम दीपक मीणा ने बुधवार को दोपहर बाद कोषागार पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। वे आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के बाद सिविल सर्विस में आए थे। इसका असर उनके कामकाज पर भी दिखेगा। डीएम ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद शासन की योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने को वरियता बताया। डीएम ने यह भी कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में त्वरित सुनवाई करते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण होगा।
दोपहर तीन बजे के बाद दिल्ली से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे नवागत डीएम दीपक मीणा के स्वागत को एडीएम समेत कई वरिष्ठ अफसर पहुंचे थे। शाम करीब चार बजे कोषागार में कार्यभार ग्रहण करने के बाद डीएम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुसार जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण और शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने का प्रयास होगा।
बता दें कि मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले दीपक मीणा 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। गोरखपुर आने से पहले वे गाजियाबाद के डीएम थे। इससे पहले श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और मेरठ में भी डीएम रह चुके हैं। वहीं बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मैनपुरी और सहारनपुर में सीडीओ और आजमगढ़ व अलीगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
--
विदाई देने वालों का लगा रहा तांता
तीन साल से अधिक समय तक गोरखपुर के डीएम रहे कृष्णा करुणेश को विदाई देने के लिए दिनभर डीएम आवास में अफसरों व अन्य गणमान्य लोगाें की भीड़ रही। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री के लखनऊ जाने के बाद डीएम कृष्णा करुणेश सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पहुंचे तो कुछ ही देर बाद अन्य जिला स्तरीय अफसर भी विदाई देने पहुंच गए। वे बृहस्पतिवार को यहां से गाजियाबाद जाएंगे।