फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Divyansh Tiwari is the overall topper in B.Tech and Archana Anand is the overall topper in M.Tech

Gorakhpur News: बीटेक में दिव्यांश तिवारी, एमटेक में अर्चना आनंद ओवरऑल टॉपर

Fri, 25 Jul 2025 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Divyansh Tiwari is the overall topper in B.Tech and Archana Anand is the overall topper in M.Tech
एमएमएमयूटी में दीक्षांत समारोह के लिए टॉपर्स की अनंतिम सूची जारी
विज्ञापन

26 अगस्त को है 10वां दीक्षांत समारोह, करीब 1500 छात्र-छात्राओं को मिलेगी डिग्री
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 26 अगस्त को होने वाले 10वें दीक्षांत समारोह को लेकर टॉपर्स की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। बीटेक में कंप्यूटर साइंस के छात्र दिव्यांश तिवारी ने ओवरऑल टॉप किया है। एमटेक में इलेक्ट्रॉनक्सि की छात्रा अर्चना आनंद ओवरऑल टॉपर बनी हैं। छात्र-छात्राओं से तीन दिन में आपत्ति मांगी गई है। उसके बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।


एमएमएमयूटी के दीक्षांत समारोह में करीब 1500 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। समारोह की अध्यक्ष कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल और मुख्य अतिथि इसरो के अध्यक्ष डॉ वी. नारायणन टॉपर्स को गोल्ड मेडल प्रदान करेंगे। कुल 20 विभागों के टॉपर्स को पदक प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा बीटेक और एमटेक के ओवरऑल टॉपर्स को कुलाधिपति पदक भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन


एमएमएमयूटी मेें बीटेक के ओवरऑल टॉपर दिव्यांश तिवारी को 9.35 सीजीपीए मिले हैं। एमटेक की ओवरऑल टॉपर अर्चना आनंद ने 9.62 सीजीपीए हासिल किया है। परीक्षा नियंत्रक देवेंद्र भट्ट ने हर विभाग में शीर्ष तीन स्थान पाने वाले विद्यार्थियों की सूची जारी की है। प्रत्येक विभाग में द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
ये है टॉपर्स की अनंतिम सूची

विभाग टॉपर्स सीजीपीए

बीटेक सीएस दिव्यांश तिवारी 9:35

बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स आदित्य शर्मा 9.32
बीटेक सिविल आयुष मौर्या 9.24
बीटेक आईटी आयुषी अग्रवाल 9.14
बीटेक इलेक्ट्रिकल प्रथम कुमार गोंड 8.78
बीटेक केमिकल शुभम तिवारी 8.72
बीटेक मैकेनिकल लक्ष्मीकांत सिंह 8.65

एमटेक वीएलएसआई अर्चना आनंद 9.62
एमटेक एमटीसीएस अभिषेक राव 9.4
एमटेक एसटीआर अदिति वर्मा 9.21

एमटेक पीईडी चिरंजीवी सिंह 9.19

एमटेक सीआईएम अभय कुमार सिंह 8.27
एमटेक ईएनवी क्षितु प्रताप सिंह 8.12

बीफार्म मृदानी त्रिपाठी 9.39
बीबीए ऋद्धि वैश 9.12
एमबीए आयुषी श्रीवास्तव 9.29
एमसीए सचिन चौहान 9.2

एमएससी केमिस्ट्री राहुल मद्धेशिया 9.32

एमएससी मैथ खुशबू मौर्या 8.4
एमएससी फिजिक्स श्यामल कुमार 8.58
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed