{"_id":"68a7859c18831d99f30682bd","slug":"gorakhpur-news-dispute-with-chicken-seller-attack-on-neighbouring-shopkeeper-condition-critical-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1045435-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विवाद मुर्गा विक्रेता से, हमला पड़ोसी दुकानदार पर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विवाद मुर्गा विक्रेता से, हमला पड़ोसी दुकानदार पर, हालत गंभीर
विज्ञापन
सिरफिरे ने मुर्गा काटने वाले बांका से किया हमला, कारीगर व उसके दो बच्चे घायल
युवक का मुर्गा विक्रेता से हुआ विवाद, भागकर मुर्गा विक्रेता बैग सिलने वाले के पीछे छिप गया
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के राप्तीनगर में बृहस्पतिवार की देर रात एक सिरफिरे युवक और मुर्गा विक्रेता के बीच विवाद हो गया। सिरफिरे ने मुर्गा काटने वाला बांका लेकर मुर्गा विक्रेता को दौड़ा लिया। विक्रेता भागकर पास के बैग सिलाई करने वाले कन्हैया लाल की दुकान में छिप गया। सिरफिरे युवक ने कन्हैया लाल पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने में कन्हैया के दोनों बच्चे भी घायल हो गए। कन्हैया की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी निवासी कन्हैया लाल शाहपुर इलाके के राप्तीनगर के पास बैग सिलने की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे 12 वर्षीय बेटी शिवांगी व 14 वर्षीय बेटा शिवम भी साथ में मौजूद थे। बगल में ही एक मुर्गा विक्रेता दुकान लगाता है। मुर्गा विक्रेता की दुकान पर रात में 10 बजे एक युवक आया और किसी बात को लेकर दोनों झगड़ा करने लगे।
गाली-गलौच के दौरान युवक ने मुर्गा काटने वाला बांका उठा लिया और मुर्गा विक्रेता को मारने को दौड़ा लिया। वह बचने के लिए कन्हैया के पीछे जाकर छिप गया। पीछे से बांका लिए आरोपी युवक भी पहुंचा और ताबड़तोड़ वार करने लगा। पिता पर हमला देख बेटा-बेटी भी बचाव में आए। युवक ने कन्हैया और दोनों बच्चों को बांका से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। तीनों घायलों को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
--
कोट
आरोपी युवक का मुर्गा विक्रेता से विवाद हुआ था। मुर्गा विक्रेता जिस दुकानदार के पीछे छिपा था, आरोपी युवक ने उस पर ही हमला कर दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर शाहपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रवि सिंह, सीओ, गोरखनाथ