फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Dispute over parking the bike, Inspector waved pistol

Gorakhpur News: बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद, दरोगा ने लहराया पिस्टल-शादी में शामिल होने आए थे

Tue, 28 Jan 2025 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Jan 2025 02:17 AM IST
सार

रात 9:00 बजे पादरी बाजार चौकी के दरोगा पवन यादव और सिपाही ओमप्रकाश सादी ड्रेस में शादी में शामिल होने मैरिज हॉल पहुंचे और पास में एक फर्नीचर की दुकान के सामने बाइक खड़ी करने लगे। तभी बगल के मकान के अरुण सिंह ने उनसे रास्ता छोड़कर बाइक खड़ी करने को कहा। आरोप है कि इस बात पर पुलिस कर्मी उनसे उलझ गए। दोनों पक्षों में गाली-गलौच होने लगी। खुद को पादरी बाजार चौकी का दरोगा बताते हुए पवन यादव ने पिस्टल निकाल ली।

विज्ञापन
Gorakhpur News: Dispute over parking the bike, Inspector waved pistol
वायरल फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

फातिमा बाईपास पर रविवार रात दुकान के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पादरी बाजार चौकी के दरोगा पिस्टल निकाल कर लहराने लगे। इससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर चौकी के अन्य पुलिस वाले पहुंच गए और मामला शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।

विज्ञापन


दरोगा का पिस्टल लहराने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि सीओ को मामले की जांच सौंपी गई है, जो भी दोषी मिलेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बस्ती जिले में पुलिस विभाग में तैनात आर्मोरर की बेटी की शादी रविवार को फातिमा बाईपास स्थित सेवन रिंग मैरिज हॉल में थी। शादी में पादरी बाजार चौकी के सिपाही और दरोगा को भी निमंत्रण मिला था। रात 9:00 बजे पादरी बाजार चौकी के दरोगा पवन यादव और सिपाही ओमप्रकाश सादी ड्रेस में शादी में शामिल होने मैरिज हॉल पहुंचे और पास में एक फर्नीचर की दुकान के सामने बाइक खड़ी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी बगल के मकान के अरुण सिंह ने उनसे रास्ता छोड़कर बाइक खड़ी करने को कहा। आरोप है कि इस बात पर पुलिस कर्मी उनसे उलझ गए। दोनों पक्षों में गाली-गलौच होने लगी। खुद को पादरी बाजार चौकी का दरोगा बताते हुए पवन यादव ने पिस्टल निकाल ली।

विवाद बढ़ता देख वहां भीड़ जुट गई। कई लोग वीडियो भी बनाने लगे। इसी बीच सूचना पाकर चौकी के पुलिस कर्मी पहुंच गए और मामला शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने अरुण सिंह समेत दो लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।


उधर, कुछ ही देर में दरोगा का पिस्टल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला एसपी सिटी तक पहुंचा तो उन्होंने सीओ गोरखनाथ को मामले की जांच सौंप दी। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed