फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Dirty toilet water again accumulates in BRD's pediatric department.

Gorakhpur News: बीआरडी के बाल रोग विभाग में फिर जमा शौचालय का गंदा पानी

Sun, 19 Jan 2025 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Dirty toilet water again accumulates in BRD's pediatric department.
पानी जमाव के कारण बदबू के साथ भर्ती बच्चों में संक्रमण का खतरा बढ़ा
विज्ञापन

लिफ्ट तक पहुंच गया है गंदा पानी, फिर खराब हो सकती लिफ्ट
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 500 बेड के बाल रोग विभाग में फिर एक बार पानी भराव की समस्या आ गई है। विभाग का ड्रेनेज सिस्टम एक बार फिर खराब हो गया है। ड्रेनेज के लिए लगे पंपों में से अधिकांश खराब हो चुके हैं, जिसके कारण शौचालय का पानी विभाग के बेसमेंट में जमा हो रहा है। पानी जमाव के कारण वहां बदबू के साथ संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।


बाल रोग विभाग में पानी निकास के लिए ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था की गई है। स्थिति यह है कि पंप खराब होने के कारण शौचालय का गंदा पानी न तो नाली में जा पा रहा है और न ही एसटीपी के माध्यम से निकल पा रहा है। पानी का जमाव बढ़कर लिफ्ट तक पहुंच गया है। समस्या का समाधान शीघ्र नहीं करने पर पानी के भराव के कारण लिफ्ट फिर से खराब हो सकती है। इसके साथ ही गंदे पानी से अस्पताल में भर्ती बच्चों को भी संक्रमण का खतरा है। बता दें कि पानी के निकास के लिए पांच पंप लगे थे, जिसमें से चार खराब हो गए हैं। शौचालय का पानी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में भेजने वाला एक पंप गायब हो चुका है। इसके कारण अब विभाग के बेसमेंट में गंदे पानी का भराव हो गया है। साथ ही पानी के लिए बनाए गए टैंकों में कचरा भरा हुआ है। प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने बताया कि कार्यदायी संस्था को समस्या समाधान कराने का निर्देश दिया गया है। खराब पंपों को ठीक कराने और एसटीपी की व्यवस्था जल्द ही सही करा ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed