फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Direct train service started from Ranchi to Gorakhpur via Patna

Gorakhpur News: रांची से पटना होकर गोरखपुर तक शुरू हुई सीधी रेल सेवा

Wed, 16 Oct 2024 04:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Direct train service started from Ranchi to Gorakhpur via Patna
गोरखपुर। झारखंड की राजधानी रांची और बिहार की राजधानी पटना को सीधे गोरखपुर से जोड़ने के लिए एक साप्ताहिक ट्रेन का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची स्टेशन से गोरखपुर के लिए पहली ट्रेन को रवाना किया। अभी यह स्पेशल ट्रेन है, जिसे कुछ दिन बाद स्थायी कर दिया जाएगा। रांची से यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार 11:30 बजे और गोरखपुर से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 3:30 बजे से चलाई जाएगी।
विज्ञापन

गोरखपुर से बड़ी संख्या में लोग झारखंड जाते हैं। वहां से भी लोग गोरखपुर आकर यूपी के अन्य हिस्सों में रोजगार के लिए जाते हैं। इसे देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने रांची-पटना-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई थी। मंगलवार से इस ट्रेन सेवा को शुरू कर दिया गया है।पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रांची-गोरखपुर उद्घाटन विशेष गाड़ी मंगलवार को रांची से 11.30 बजे चली। यह ट्रेन मूरी से 12.50 बजे, बोकारो स्टील सिटी से दोपहर 01.50 बजे, चंद्रपुरा से 02.30 बजे, धनबाद से 04.05 बजे, चित्तरंजन से 05.40 बजे, मधुपुर से 06.35 बजे, जसीडीह से 07.05 बजे, झाझा से रात 08.10 बजे, किऊल से 09.00 बजे, मोकामा से 09.27 बजे, पटना साहिब से 10.25 बजे, पटना से 11.10 बजे, पाटलिपुत्र से 11.45 बजे, दिघवारा से 12.27 बजे, छपरा से रात में 01.25 बजे, सीवान से 02.30 बजे, भटनी से 03.50 बजे तथा देवरिया सदर से भोर में 04.17 बजे छूटकर सुबह 06.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनाॅमी श्रेणी के 04, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, जनरेटर सह लगेजयान का 01 तथा एलएसएलआरडी के 01 सहित कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed