फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Digital board will be installed in Golghar, information about parking will be available

Gorakhpur News: गोलघर में लगेगा डिजिटल बोर्ड, पार्किंग की मिलेगी जानकारी

Wed, 20 Aug 2025 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Digital board will be installed in Golghar, information about parking will be available
बोर्ड न होने की वजह से लोगों को पार्किंग की जानकारी नहीं मिल पाती
विज्ञापन

गोरखपुर। नगर निगम ने गोलघर क्षेत्र में मल्टीलेवल पार्किंग को लेकर नई पहल की है। वर्तमान में पार्किंग स्थल की जानकारी केवल इसके एंटी और एग्जिट गेट पर ही लगी हुई है। इससे बाजार में आने वाले लोगों को समय रहते जानकारी नहीं मिल पाती। इस समस्या को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने गोलघर इलाके में डिजिटल नोटिस बोर्ड लगाने का निर्णय लिया है।
अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि गोलघर में एक स्थान पर डिजिटल बोर्ड लगाया जाएगा। इस बोर्ड के माध्यम से मल्टीलेवल पार्किंग से संबंधित सूचनाएं लगातार प्रदर्शित की जाएंगी। ताकि लोग पार्किंग सुविधा का बेहतर तरीके से उपयोग कर सकें और बाजार क्षेत्र में अव्यवस्था न फैले।
विज्ञापन

गोलघर क्षेत्र में सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर पूरी तरह पाबंदी है। ऐसे वाहनों को क्रेन उठाकर पुलिस लाइंस ले जाएगा और जुर्माना जमा करने के बाद ही छोड़ा जाएगा। वहीं, मल्टी लेवल पार्किंग की बदहाली दूर होगी। लिफ्ट को ठीक किया जाएगा। साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ पेयजल की व्यवस्था भी बहाल की जाएगी। इसके अलावा यहां की अन्य कमियों को भी दूर किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने मल्टीलेवल पार्किंग के निरीक्षण के बाद संबंधित विभागों को इसके संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed