फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Digital Arrest: Police will trace the accused through IP address

डिजिटल अरेस्ट: आईपी एड्रेस से आरोपियों का पता लगाएगी पुलिस

Tue, 15 Oct 2024 04:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Digital Arrest: Police will trace the accused through IP address
गोरखपुर। फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर एमएमएमयूटी की छात्रा को डिजिटल अरेस्ट करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। गोरखपुर पुलिस की ओर से व्हाट्सएप के कैलिफोर्निया स्थित कंपनी में पत्र भेजकर आईपी एड्रेस मांगी है। जानकारी मिलने पर पुलिस को पता चल जाएगा कि कहां से कॉल कर घटना को अंजाम दिया गया है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी मामले का जल्द पर्दाफाश का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छात्रा ने शनिवार को कैंट थाने में केस दर्ज कराया है। नगालैंड के दीमापुर जिले की रहने वाली छात्रा ने पुलिस को बताया था कि दस अक्तूबर को 11.30 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बैंक लोन जमा नहीं करने पर छात्रा के खिलाफ केस दर्ज होने की बात बताई। फिर जमानत कराने के नाम पर 38 हजार रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने वीडियो कॉल कर खुद को हैदराबाद पुलिस का अफसर बताया। फिर छात्रा को डरा-धमका कर उसके कपड़े उतरवा कर फोटो ले लिए और उसके जरिए वसूली कर इसके बाद परेशान छात्रा ने केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
वर्जन
छात्रा का वीडियो बनाना गंभीर प्रकरण है। पुलिस ने व्हाट्सएप कंपनी से पत्राचार किया है। पूरे प्रकरण की जांच साइबर एक्सपर्ट कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed