फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DIG did annual inspection, gave instructions to remove the shortcomings

Gorakhpur News: डीआईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण, खामियां दूर करने के दिए निर्देश

Sat, 17 May 2025 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DIG did annual inspection, gave instructions to remove the shortcomings
पुलिस ऑफिस और दो थानों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

गोरखपुर। डीआईजी रेंज आनंद कुलकर्णी ने शुक्रवार को वार्षिक निरीक्षण किया। सुबह पुलिस लाइंस से शुरू हुआ निरीक्षण देर शाम पिपराइच थाने तक चला। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली। दंगा नियंत्रण ड्रिल की समीक्षा करने के साथ ही पुलिस कार्यालय के दस्तावेज और थानों की सुरक्षा व्यवस्था व जनसुनवाई को बनाई गई व्यवस्था का मूल्यांकन किया। इस दौरान जो भी खामियां मिली, उन्हें दूर करने का निर्देश दिया।
सुबह सात बजे डीआईजी पुलिस लाइंस पहुंचे, जहां उन्होंने सशस्त्र पुलिस बल की परेड की सलामी ली। इसके बाद परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण की मॉक ड्रिल कराई गई। इसमें भीड़ नियंत्रण के लिए प्रयुक्त शील्ड, डंडा, आंसू गैस जैसे उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। साथ ही, ड्रोन कैमरे के जरिए भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन की व्यवस्था को परखा गया। परेड ग्राउंड के बाद डीआईजी एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न शाखाओं के दस्तावेज, रजिस्टर और विवेचना से संबंधित रिकॉर्ड का अवलोकन किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी कार्यशैली और समस्याओं को समझा। कुछ शाखाओं में रिकाॅर्ड रख-रखाव और समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही मिलने पर एसएसपी राजकरन नैय्यर को ठीक कराने के निर्देश दिए। दोपहर करीब दो बजे डीआईजी एम्स थाना पहुंचे। मालखाने में रखे शस्त्र, त्योहार रजिस्टर, जीडी आदि की जांच की। असलहों के रख-रखाव व सुरक्षा के उपायों को भी देखा। इसके बाद शाम को पिपराइच थाना पहुंचे। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मेस और मालखाने का निरीक्षण किया। थाने में दर्ज विवेचनाओं की स्थिति, अपराधियों के खिलाफ की गई निरोधात्मक कार्रवाई और अपराध निवारण से जुड़े दस्तावेजों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानेदार को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण के साथ ही जनता से संवाद बढ़ाएं। निरीक्षण के दौरान एसएसपी राजकरन नय्यर, एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार, एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल, एसपी मंदिर सुरक्षा अनुराग सिंह और एसपी यातायात संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed