फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Dhela Dubey's bike found, younger brother still missing

Gorakhpur News: ढेला दुबे की बाइक मिली, छोटे भाई का अभी नहीं चला पता

Mon, 16 Dec 2024 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Dhela Dubey's bike found, younger brother still missing
सहजनवां/पाली। दरुआ गांव के सिवान से सरसों के खेत से पुलिस ने रविवार को ढेला दुबे की बाइक को लावारिश हाल में बरामद किया। हालांकि उनके छोटे भाई का अब तक पता नहीं चल सका। नौ दिसंबर को सिसई-करतहरी मार्ग पर राप्ती तट पर ढेला दुबे का शव बरामद हुआ था। लेकिन छोटे भाई और बाइक का पता नहीं चल सका था। पुलिस भाई की तलाश कर रही है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई पर घरवाले सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि एक भाई की मौत हो गई। दूसरा गायब है, पुलिस कोई प्रयास नहीं कर रही है। सहजनवां थाना क्षेत्र के सिसई-करतहरी मार्ग पर नदी किनारे नौ दिसंबर को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया था। जांच में शव की पहचान तिलौरा निवासी ढेला दूबे उर्फ सोनू दुबे के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि ढेला की शादी नहीं हुई थी। वह अपने छोटे भाई के साथ बाइक से फूफा के घर जाने के लिए निकले थे। इधर, शव का पोस्टमार्टम कराने पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका तो पुलिस ने विसरा प्रिजर्व कराया था। हालांकि इस संबंध में पुलिस का दावा है कि ढेला दुबे का भाई जिंदा है। वह परिजन से मिलने के लिए आया था। जल्दबाजी में बाइक छोड़कर चला गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed