{"_id":"67d7251b0463a71d8d0ab4dc","slug":"gorakhpur-news-demolition-of-dilapidated-buildings-of-district-hospital-approved-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-871891-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जिला अस्पताल के जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जिला अस्पताल के जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण को मिली मंजूरी
विज्ञापन
महानिदेशालय ने दी पुराने भवनों के ध्वस्तीकरण की स्वीकृति
पुराने भवन को तोड़कर वहां बनाई जाएगी तीन मंजिला नई ओपीडी
गोरखपुर। जिला अस्पताल की नई ओपीडी बिल्डिंग बनाने के लिए पुराने जर्जर भवन को ध्वस्त करने का आदेश हो गया है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड से विमर्श के बाद इसी सप्ताह ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। पुराने ओपीडी भवन को संरक्षित किया जाएगा।
जिला अस्पताल के पुराने ओपीडी भवन के बगल में बहुमंजिला भवन का निर्माण होगा। इसमें मरीजों को एक छत के नीचे सारी चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पार्किंग, ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, जन औषधि केंद्र, सात पर्चा काउंटर, 300 रोगियों के बैठने की जगह और उसके चारों तरफ ओपीडी कक्ष बनाए जाएंगे। डिप्लोमा इन नेशनल बोर्ड (डीएनबी) कोर्स से संबंधित चिकित्सकों के कक्ष, लेक्चर थियेटर और 100 सीट क्षमता का आडिटोरियम भी बनेगा। 30 सीट का मीटिंग हाल, प्रमुख अधीक्षक, चिकित्सा अधीक्षक, प्रबंधक समेत सभी अधिकारियों के कक्ष होंगे। सेंट्रल ड्रग स्टोर व चीफ फार्मासिस्ट का कक्ष भी इसी भवन में होगा। इसपर लगभग 22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रमुख अधीक्षक राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि जल्द ही ध्वस्तीकरण और निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।