फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Demanded money from Chief Engineer for electricity connection...services terminated

Gorakhpur News: बिजली कनेक्शन के लिए मुख्य अभियंता से मांगे रुपये...सेवाएं समाप्त

Tue, 01 Oct 2024 04:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Demanded money from Chief Engineer for electricity connection...services terminated
गोरखपुर। बिजली कनेक्शन के लिए रुपये मांगने की शिकायत आई तो मुख्य अभियंता ने संबंधित संविदा कर्मियों को फोन किया। संविदा कर्मियों ने मुख्य अभियंता से भी रुपये देने की बात कही। लगे हाथ उनसे यह भी कह दिया कि जेई और एसडीओ से कहलवाने पर ही कनेक्शन लग पाएगा। इसके बाद मुख्य अभियंता ने दोनों संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी। साथ ही जेई और एसडीओ पर कार्रवाई के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया।
विज्ञापन




दरअसल, ग्रामीण खंड द्वितीय सिकरीगंज खंड के शंकरपुर के एक उपभोक्ता ने बिजली निगम के मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव को फोन किया। उसने बताया कि वह अपने घर से दूर रहता है। गांव पर उसकी मां अकेले रहती हैं। उन्होंने बिजली निगम सिकरीगंज में नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। इस दौरान विभागीय प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्होंने भुगतान भी कर दिया। निगम के जिम्मेदारों ने कहा कि उनके घर आकर भौतिक सत्यापन होगा और कनेक्शन जुड़ जाएगा। बीते शुक्रवार को उनके आवास पर बिजली निगम के संविदाकर्मी आए और मां से कहा-आपको 800 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन




शिकायत मिलने पर मुख्य अभियंता ने उपभोक्ता से संबंधित कर्मियों का मोबाइल नंबर मांगा। उन्होंने खुद को सिकरीगंज का एक उपभोक्ता बताते हुए अपने ऑफिस के ही नंबर से फोन किया। मुख्य अभियंता ने कनेक्शन की बात कही तो उसने जेई मनोज सान्याल का नाम लेते हुए कहा कि इनसे बात कर लीजिए। मुख्य अभियंता ने बताया कि उन्हें बिजली कनेक्शन सिकरीगंज में चाहिए तो संविदा कर्मी ने वहां के अपने दूसरे एक सहयोगी शुभम मौर्य का नाम बताया और मोबाइल नंबर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्य अभियंता ने ऑनलाइन आवेदन किए जाने की बात भी कही। लेकिन वह बार-बार जेई और एसडीओ से बात करके कनेक्शन मिलने की बात कहने लगा। इसके बाद फोन कट गया। मुख्य अभियंता के निर्देश पर तत्काल अधिशासी अभियंता ने दोनों संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी।



एक दिन में ही लग गया कनेक्शन



सिकरीगंज खंड में मुख्य अभियंता की कार्रवाई के बाद जेई, एसडीओ और एक्सईएन के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही उपभोक्ता के परिसर पहुंचकर बिजली कनेक्शन जुड़वा दिया। विभागीय सूत्रों ने बताया कि अभियंताओं पर कार्रवाई न हो, इसके लिए उपभोक्ता की मां से बयान दिलवा दिया गया है कि रुपये की कोई मांग नहीं की गई थी। लेकिन मुख्य अभियंता के सीयूजी नंबर पर ही बेटे ने व्हाट्सएप पर पूरी शिकायत की थी। इसी आधार पर संबंधित क्षेत्र के जेई और एसडीओ पर कार्रवाई तय बताई जा रही है।



पहले भी हो चुकी हैं शिकायतें



बिजली निगम के बक्शीपुर खंड के एक संविदाकर्मी ने पिछले दिनों एक किलोवाट क्षमता के काॅमर्शियल प्री-पेड बिजली कनेक्शन के नाम पर 12 हजार रुपये की मांग की थी। जबकि यह कनेक्शन 7400 रुपये में मिलता है। रुपये मांगने का बाकायदा एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें संविदा कर्मी बेबाकी से कह रहा है-तुम्हारे परिसर पर बकाया है। दूसरा कनेक्शन तो किसी हाल में नहीं मिल सकता है। 12 हजार रुपये दोगे तब ही कनेक्शन मिल पाएगा।




मुख्य अभियंता करेंगे औचक निरीक्षण



मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि सिकरीगंज के मामले से इस बात की जानकारी हुई है कि ग्रामीण इलाकों में बिजली कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं से रुपयों की मांग की जा रही है। एक मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई कर दी गई है। अब औचक तरीके से इस तथ्य की लगातार निगरानी के लिए तीनों एसई को निर्देशित किया गया है। खासतौर से ग्रामीण इलाके में। ऐसे ही औचक निरीक्षण और सत्यापन कार्य भी करवाए जाएंगे, ताकि उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन लेने में किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed