फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Delhi-like crowd for Mahakumbh...passengers taken out from the platform

Gorakhpur News: महाकुंभ के लिए दिल्ली जैसा हुजूम...यात्रियों को प्लेटफॉर्म से बाहर निकाला

Tue, 18 Feb 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Delhi-like crowd for Mahakumbh...passengers taken out from the platform
प्लेटफॉर्म पर भीड़ में बिहार के युवक को आया चक्कर, गिरने से सिर में लगी चोट
विज्ञापन




आरपीएफ-जीआरपी जुटी, एंट्री गेट के पास बैरिकेडिंग कर यात्रियों को बाहर रोका, भीड़ देखकर कई यात्री परिवार संग घर लौटे



गोरखपुर। रेलवे स्टेशन का हाल भी दिल्ली जैसा रहा। सोमवार शाम महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी पड़ी। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर भीड़ इतनी अधिक हो गई कि आनन-फानन में आरपीएफ और जीआरपी जवानों को मोर्चा संभालना पड़ा। प्लेटफॉर्म पर भीड़ में बिहार का एक युवक चक्कर आने से गिर गया। उसके सिर में चोट लग गई। उसे अस्पताल भेजा गया।



प्रयागराज के यात्रियों को प्लेटफॉर्म से बाहर निकालकर होल्डिंग एरिया में रोका गया। अन्य यात्रियों को उनकी ट्रेन से रवाना करने के बाद दो महाकुंभ स्पेशल से श्रद्धालुओं को रवाना किया गया। इन यात्रियों को ट्रेन के आने पर प्लेटफॉर्म पर प्रवेश मिला। देर शाम एक और स्पेशल ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन




दिल्ली की घटना के बाद गोरखपुर स्टेशन पर भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए प्रवेश गेटों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग भी हुई है। इसके बावजूद सोमवार दोपहर बाद प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर भीड़ बढ़ने लगी। इसी प्लेटफॉर्म से महाकुंभ स्पेशल चलनी थी। शाम को दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति समेत कई प्रमुख ट्रेनें इसी प्लेटफाॅर्म पर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस वजह से यात्रियों की भीड़ अत्यधिक हो गई। इसी प्लेटफाॅर्म से फुटब्रिज भी जुड़ा है। शाम पांच बजे गेट पर आरपीएफ व जीआरपी जवानों के अलावा टिकट चेकिंग स्टॉफ लगाकर प्रयागराज के यात्रियों को बाहर रोका गया। वहीं, प्लेटफॉर्म पर स्टेशन डायरेक्टर जेपी सिंह की अगुवाई में जीआरपी व आरपीएफ के अफसर पहुंचे और माइक से घोषणा कराई कि प्रयागराज जाने वाले यात्री प्लेटफाॅर्म से बाहर होल्डिंग एरिया में प्रतीक्षा करें। ट्रेन आने पर अंदर बुलाया जाएगा।



----



ट्रेन आते ही चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की



शाम 6:30 बजे के करीब प्लेटफॉर्म नंबर दो पर जैसे ही महाकुंभ स्पेशल पहुंची तो उसमें चढ़ने के लिए यात्री दौड़ पड़े। कोच के सभी दरवाजे बंद थे, जिसे खोलने के लिए यात्री धक्का देने लगे। वहां पर अफरा-तफरी न हो, इसके लिए हर कोच के आगे आरपीएफ के जवान खड़े हो गए। जैसे ही दरवाजे खुले तो उसमें चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ यात्री तो इमरजेंसी खिड़की को खोलकर उसी रास्ते ट्रेन में चढ़ गए। छोटे बच्चों को लेकर पहुंची महिलाएं परेशान हो गईं। बच्चे रोने लगे तो आरपीएफ जवानों ने किसी तरह से उन्हें ट्रेन में अंदर चढ़ाया।



---



भीड़ में युवक को आया चक्कर



शाम 5:30 बजे के करीब भीड़ में बिहार के मैरवा के एक युवक अंकुर को चक्कर आ गया। वह प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर गिर गया। गिरने से उसके सिर में चोट आई और खून बहने लगा। सूचना पर स्टेशन निदेशक, स्टेशन मैनेजर और आरपीएफ के जवान पहुंचे। उन्होंने युवक को प्राथमिक इलाज के लिए भेजा। करीब 20 मिनट के बाद वह होश में आया।






भीड़ देख घर वापस निकल पड़े


महाकुंभ में जाने के लिए दूर-दराज से बहुत सारे परिवार स्टेशन पर पहुंचे थे। प्लेटफॉर्म को खचाखच भरा देख कई लोगों के पसीने छूट गए और बाहर निकलकर बैठ गए। कौड़ीराम के रमेश विश्वकर्मा परिवार संग महाकुंभ जाने के लिए पहुंचे थे। पहले उनको प्लेटफॉर्म के बाहर ही रोक दिया गया। इसके बाद जब उन्होंने ट्रेन में चढ़ने वाली भीड़ देखी तो अपना प्लान कैंसिल कर दिया। बताया कि यहां इतनी भीड़ है, ट्रेन में चढ़ना मुश्किल है। प्रयागराज में इससे भी ज्यादा भीड़ होगी। जान जोखिम में डालकर यात्रा करने से बेहतर है कि घर वापस चले जाएं। गौरीबाजार के शिवशंकर पत्नी संग महाकुंभ मेला जाने के लिए निकले थे। बताया कि देवरिया में बहुत सारी ट्रेनों में कोच के दरवाजे नहीं खुल रहे। इसीलिए गोरखपुर आ गए, लेकिन यहां भीड़ देखकर जाने की हिम्मत नहीं हो रही।

वर्जन



श्रद्धालु यात्रियों को होल्डिंग एरिया में रोककर भीड़ को संभाला गया। इसके बाद स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को बैठाकर रवाना किया गया।



-पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed